♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*विकास भवन सभागार में जिला पंचायत विभाग द्वारा मिशन शक्ति 5.0के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*

GRNews Network editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर 07 अक्टूबर, 2025 (सू0वि0)- मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत विकास भवन सभागार, गाज़ीपुर में जिला पंचायत विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र उपाध्याय एवं अपर जिला पंचायत राज अधिकारी/परियोजना निदेशक दीन दयाल द्वारा चार महिला ग्राम प्रधानों में ग्राम फ़तेहुल्लापुर की सुनीता देवी, ग्राम मिथुनपार की इतवारी देवी, ग्राम बिशनपुरा पिपरी की बिंदु यादव, एवं ग्राम सेमराचक की रानी देवी को अपने-अपने ग्राम सभाओं में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की मैनेजर प्रियंका प्रजापति द्वारा महिलाओं के प्रति हिंसा एवं घरेलू उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। इसके पश्चात जिला समन्वयक संतोष कुमार सिंह द्वारा चाइल्डलाइन (1098) के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि चाइल्डलाइन संकटग्रस्त बच्चों की 24×7 सहायता करती है और किसी भी रूप में मदद की आवश्यकता होने पर तुरंत सहयोग प्रदान करती है। कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, कन्या सुमंगला योजना इत्यादि के साथ-साथ सभी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर 1098, 108, 1090, 1930, 181, 101, 112 आदि की जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित महिला ग्राम प्रधानों को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति भी जागरूक किया गया।
……………………………………….

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]