♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बैण्ड–बाजे के साथ सुभाष भवन में मनाई खुशियां,महिलाओं ने चांद को दीपक दिखाया

 

वाराणसी, 23 जून। जैसे ही चन्द्रयान के चन्द्रमा पर पहुंचने की खबर आई वैसे ही विशाल भारत संस्थान के मुख्यालय में सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं एवं बच्चों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। कभी ये कहावत प्रचलित थी कि सूरज को दिया नहीं दिखाया जा सकता। लेकिन आज लमही के इन्द्रेश नगर में महिलाओं ने चांद को दीपक दिखाकर शुक्रिया अदा किया। कभी चाँद को लेकर हजार अफ़साने बने तो चाँद खूबसूरती का प्रतीक भी कहा गया। गीतकारों और कवियों ने चाँद की जमकर तारीफ की। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम को पहुंचाकर विज्ञान के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया। सभी खुशी में नारा लगा रहे थे- “चंदा मामा हम आएंगे, तिरंगा वही लहरायेंगे”।

इस अवसर पर विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० राजीव श्रीगुरुजी ने कहा कि आज भारत चाँद पर पहुंच गया है। हम दुनियां से बहुत आगे निकल चुके हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वैज्ञानिक बधाई के पात्र है। काशी के लोग खुश हैं और अब चन्द्रमा की कहानियां बदलेगी। कवियों, शायरों और गीतकारों को भी उपमा के लिए दूसरे ग्रह की तलाश करनी होगी। विश्व में भारत की धाक जम गई है।

संस्थान की राष्ट्रीय महासचिव डा० अर्चना भारतवंशी ने कहा कि यह एक अविस्मरणीय क्षण है और वैज्ञानिकों ने इतिहास रचकर भारत को गौरवान्वित किया है। ये एक ऐसी घटना है जो जीवनकाल में एक बार होती है। मैं इसरो और चंद्रयान-3 मिशन में शामिल सभी लोगों को बधाई देती हूं और उन्हें आगे और बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएं देती हूं।

संस्थान की केन्द्रीय परिषद सदस्य नजमा परवीन ने कहा आज भारतवर्ष के लिये बहुत गौरवपूर्ण दिन रहा। आज चन्द्रयान-3 ने चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रूव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग से न केवल इसरो की टीम बल्कि पूरा भारतवर्ष खुशियां मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निरीक्षण में यह कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। सभी को बहुत–बहुत बधाई।

मुस्लिम महिला फाउण्डेशन की नेशनल सदर नाजनीन अंसारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चन्द्रयान-3 के सफलता के लिये इसरो के सभी वैज्ञानिकों को बहुत–बहुत बधाई। आज सभी भारतीयों के लिये गौरव का दिन है आज पूरी दुनियां में भारत का नाम गर्व से लिया जा रहा है।

इस मौके पर डा० मृदुला जायसवाल, आभा भारतवंशी, खुशी भारतवंशी, इली भारतवंशी, उजाला भारतवंशी, दक्षिता भारतवंशी, सरोज देवी, रमता श्रीवास्तव, गीता देवी, किशुना देवी, ममता, प्रभावति, किरन, प्रियंका श्रीवास्तव, अंजु, अर्चना श्रीवास्तव, मुनका, माया, पार्वती, मैना, चन्दा, धनेसरा, बेचना, लालती, शमसुननिसा, विद्या, चिन्ता, सेचना, कलावती, रीता, बिन्दु, नीतू, उर्मिला, संजू, राजकुमारी, मुन्नी, सीमा, अन्नु, अनीता, शिवकुमारी, सुरेश, अवीनाश, गोपाल, राधा, शिखा, रीया, आकांक्षा आदि लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]