*परंपरागत तरीके से मनाएं मुहर्रम का त्योहार एसडीएम* *ताज़िए समय से निकालें और शांति बनाएं रखें*एस ओ* *त्योहार के दौरान अफवाहों से रहें सावधान*सी ओ*

*वसीम रज़ा न्युज एडिटर GR NEWS गाज़ीपुर* बहादुरगंज गाज़ीपुर۔ आगामी पर्व मुहर्रम और जगन्नाथ पुरी की झांकी निकालने के लिए पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक एसडीएम कासिमाबाद आशुतोष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें मुहर्रम का त्योहार मिलजुल कर शान्ति पूर्वक मनाने तथा समय का विशेष ध्यान देने की बात कही गई। इस दौरान बिजली, पानी और साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जाएगा और बिजली के तारों से किसी प्रकार को कोई दिक्कत न हो इसका विशेष ध्यान दिया जाएगा। वहीं पर एस ओ कासिमाबाद राम सजन नागर ने कहा कि ताजियेदारों के साथ लकड़ी खेलने वाले अखाड़ों के जिम्मेदारों से मुहर्रम तथा लकड़ी खेलने एवं झांकी निकालने वालों के जिम्मेदारों से सम्पूर्ण कार्यक्रम की विधिवत जानकारी प्राप्त की, और कहा कि आप लोग खासतौर से समय का ध्यान देते हुए अपना अपने खेल तथा मातम करेंगे जबकि सी ओ कासिमाबाद चोब सिंह ने उपस्थित लोगों से कहा कि आप सबकी सुरक्षा हम सबका परम कर्तव्य है अतः कोई कार्य ऐसा नहीं करें जिससे कि शांति व्यवस्था भंग हो। और सभी अखाड़ों के जिम्मेदारान अपने अपनी 10,10 वालेंटियर की टीम तैयार किए रहेंगे, ताकि त्योहार को सकुशल संपन्न कराया जा सके।
इस दौरान अब्दुल्लाह राईनी, रामायन गुप्ता, मुस्तफा ख़ान, अरविंद प्रजापति, जवाहर लाल प्रधान,जफर अकील, गौरी शंकर बांसफोर, नौशाद अयान, मनोज खरवार, रियाजुद्दीन, अजय राय, परवेज उर्फ मोनू, नूरुल्लाह अंसारी, खैरूल बशर इत्यादि लोग उपस्थित रहे।








