♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मेडिकल कालेज अस्पताल वार्ड एवं दावा वितरण व्यवस्था का एवं राजकीय महिला महाविद्यालय छात्रावास का किया निरीक्षण

*GRNews Network Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर 23 सितम्बर, 2025 (सू0वि0)- मा0 उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री बृजेश पाठक जी के जनपद आगमन पर राज्य सभा सांसद डा संगीता बलवंत, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, अध्यक्ष जिला पंचायत सपना सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय, ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा भपार्टी कार्यकताओं सहित जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा, सहित अन्य द्वारा पुलिस लाइन हेलीपैड पर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।
इसके पश्चात् मा0 उप मुख्यमंत्री जी द्वारा मेडिकल कालेज अस्पताल, वार्ड नं0 06 मलीन बस्ती बंधवा, राजकीय महिला डिग्री कालेज 200 बेडेट महिला छात्रावास ददरी घाट, का स्थलयी निरीक्षण किया ।
मा0 उप मुख्यमंत्री जी द्वारा मेडिकल कालेज अस्पताल में जाकर इमरजेंसी वार्ड, पर्ची काउण्टर, ओपीडी,दवा वितरण कक्ष सहित अन्य वार्डाे का निरीक्षण किया गया। उन्होंने अस्पताल में इलाज कराने आए लोगों से संवाद करते हुए अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली और प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज को निर्देशित किया कि मरीजों से अच्छा व्यवहार करते हुए उनका समुचित इलाज किया जाए। दवा वितरण कक्ष में जाकर दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली गयी और निर्देशित किया गया कि सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध रहे। बाहर की दवा न लिखी जाये, रोस्टर के अनुसार नियमित बेडशीट बदली जाए। इसके साथ ही अभिलेख का रखरखाव ठीक से किया जाए। उन्होने निर्देश दिया कि पर्ची काउण्टर की संख्या बढाते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वृद्ध नागरिको, के लिए पर्ची कटाने से लेकर दवा वितरण तक अलग काउण्टर बनाया जाये। अस्पताल मे मरीजो एवं उनके साथ आने वाले ब्यक्तियो के बैठने वाले स्थानो पर पंखा व प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।
मा0 उप मुख्यमंत्री जी के द्वारा वार्ड नं0-6 बंधवां मलीन बस्ती का भ्रमण के दौरान उन्होने बस्ती मे स्थित बाबा साहब डा0 भीम राव अम्बेडकर की मूर्ती पर माल्यार्पण कर नमन  किया । उन्होने बस्ती मे  प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से वार्ता की गयी और बच्चों में चॉकलेट भी वितरित किया गया। इस दौरान वहां उपस्थित  महिलाओ ने  सरकार की योनजाओ से मिलने वाले लाभो को दिये जाने की बात कही गयी। जिस पर उन्होने तत्काल सम्बन्धित अधिकारी को  निर्देश दिया कि  शासन की प्राथमिकता है कि सबसे अन्तिम पायदान पर खडे व्यक्ति को सरकार की विभिन्न योजनाओं से आच्छादित करते हुए उनके जीवन स्तर को सुधारने का कार्य किया जाए, जिसके लिए शासन प्रयासरत है।
मा0 उप मंुख्यमंत्री जी ने 1632.79 लाख की लागत से निर्माणाधीन राजकीय महिला डिग्री कालेज  200 बेडेट महिला  छात्रावास, मल्टीपर्पज हॉल तथा बास्केटबाल कोर्ट  के निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास के मॉडल का अवलोकन करते हुए कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर से श्रमिकों की संख्या, प्रयोग की जा रही सामग्री, कार्य की प्रगति आदि की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया कि निर्धारित समयावधि में निर्माण कार्य पूर्ण करें।

इस अवसर पर मुख्य विकास  अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उपजिलाधिकारी रवीश गुप्ता, कार्यदायी संस्था के अधिकारीगण, सूचना अधिकारी राकेश कुमार, अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण, राकेश त्रिवेदी, पार्टी के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
……………………………………………………………………

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]