
**उत्तर प्रदेश युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव नजीर हुसैन राइनी ** /*ने छोड़ी कांग्रेस ,ली इंसाफवादी कांग्रेस पार्टी सदस्यता*

GRNews Network गाजीपुर कार्यालय
दिलदारनगर। पूर्व उत्तर प्रदेश कांग्रेस युवा सचिव नाजिर हुसैन राइनी कांग्रेस छोड़ इऺसाफवादी कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल। स्थानीय कार्यालय में इऺसाफवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरीद अहमद गाज़ी ने उन्हें सदस्यता दिलाते हुए कहा कि इऺसाफवादी कांग्रेस पार्टी युवाओं को सम्मानित करेगी ताकि समाज हित में चल रहे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। युवाओं की सहभागिता देश और समाज को मजबूती देगी। देश में अल्पसंख्यकों और कमज़ोर वर्गों के स्वाभिमान की रक्षा करना पार्टी का खास मक़सद है इसलिए पार्टी में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने के अभियान को बल मिलेगा। इन्हें शीघ्र ही उचित जिम्मेदारी भी मिलेगी ।इस अवसर पर नाजिर हुसैन राइनी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष फरीद अहमद गाज़ी को गुलदस्ता देकर उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि जो भी जिम्मेदारी पार्टी देगी मैं उसका निर्वाहन ईमानदारी पूर्वक करुंगा।





