
पुणे में ‘काशी हिन्दी विद्यापीठ’ की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न, प्रबंधन और कोर समिति की प्रशंसा*

GR News Brodecost editor in chief ved Prakash shrivtastav
पुणे, महाराष्ट्र। हाल ही में पुणे के ‘डॉन बॉस्को युवा केंद्र’ में ‘काशी हिन्दी विद्यापीठ’, सोनभद्र, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यापीठ के कुलाधिपति श्री सुख मंगल सिंह मंगल ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्हें शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन कुलपति डॉ. संभाजी राजाराम बाविस्कर द्वारा किया गया, जबकि संयोजन और संचालन की जिम्मेदारी डॉ. आर. ऑलविन देवदास ने कुशलतापूर्वक निभाई।
*कुलाधिपति का प्रेरणादायक संबोधन*
मुख्य अतिथि श्री सुख मंगल सिंह मंगल ने अपने संबोधन में महाराष्ट्र की ऐतिहासिक भूमि की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “यह शिवाजी महाराज की वीर भूमि है, जहाँ के योद्धाओं और विद्वानों का पराक्रम इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। इस भूमि पर मेरा सम्मान किया जाना गर्व की बात है।” उन्होंने यह भी कहा कि काशी हिन्दी विद्यापीठ के उद्देश्यों को महाराष्ट्र में व्यापक समर्थन प्राप्त हो रहा है। यह इस बात का प्रमाण है कि महाराष्ट्र के लोग हिंदी भाषा और साहित्य के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे








