
*व्यापारी अजय के पुत्र के हमलावरों की गिरफ्तारी अविलंब हो, व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक अनिवार्य की जाए*===***श्रीप्रकाश केशरी गुड्डू केशरी जिलाध्यक्ष*

*GRNews Network Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava
* गाजीपुर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष श्रीप्रकाश केशरी गुड्डू केशरी ने व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी एसपी सिटी, से मांग किया है कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापारियों पर घटित आपराधिक घटनाओं में त्वरित कार्रवाई की जाय, श्री केशरी ने कहा कि खोदाई पूरा मुहल्ले के संजय वर्मा के साथ घटित घटना की पुलिस को जानकारी दे दी गई है पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई इसी तरह दुल्लह पुर के व्यापारी अजय शर्मा के पुत्र पर जानलेवा हमला हुआ सिर पर गम्भीर चोट आई हैं 42 टाके लगे हैं ।जिसकी प्रथम सूचना रिपोर्ट भी दर्ज है पर अभी तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं की गई ,जो असहनीय है व्यापारियों नेता व जिलाध्यक्ष गुड्डू केशरी ने पुलिस अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ से अनुरोध किया है दोनों घटनाओं में अविलंब गिरफ्तारी की जाय एवं अपराधों के रोकथाम हेतु संवाद कायम रखा जाना चाहिए जिसके लिए आवश्यक है कि प्रति माह व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक हो जनपद के व्यापारी भयमुक्त होकर के व्यापार कर सके ।श्री केशरी ने कहा कि सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक प्रत्येक माह थाने के संबंधित थाना ध्यक्ष /प्रभारी निरीक्षक के साथ की जानी चाहिए।








