
*गाजीपुर अखिलेश यादव ने मुख्तार अंसारी के घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाकात*

G R News एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
गाजीपुर।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व सीएम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को गाजीपुर पहुंचे। वह मुख्तार अंसारी के निधनोपरांत उनके मुहम्मदाबाद स्थित आवास पर जाकर उनके बड़े भाई सांसद अफजाल अंसारी, भतीजे विधायक शोएब अंसारी उर्फ मन्नू अंसारी, पुत्र उमर अंसारी सहित शोकाकुल सभी परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।
शहीद इंटर कॉलेज में हैलीपैड स्थल पर पत्रकारों से रुबरु होते हुए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा मुख्तार अंसारी की मौत को नेचुरल डेथ नहीं माना जा सकता। मुख्तार अंसारी द्वारा यह खुद कहा गया कि उसको जहर दिया जा रहा है और कुछ दिनों के बाद वही बात सामने आयी। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि अगर सरकार ईमानदारी से जांच करें तो सच सामने आएगा। जिससे परिवार को न्याय मिलेगा।
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज देश और प्रदेश में विश्वास का संकट पैदा हो गया है, संस्थाएं खत्म की जा रही है। सरकारी संस्थाओ से जनता का भरोसा उठ गया है, पुलिस और अधिकारी न्याय नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र का आखिरी चुनाव है।

















