♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे संगठित अत्याचार व सरकार की चुप्पी के विरोध में आप पार्टी ने किया प्रदर्शन*

GRNews Network & Brodcast centre* editor in chief Ved prakash Srivastava गाज़ीपुर।आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आलमपट्टी चौराहे पर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे संगठित अत्याचारों ,भारत सरकार के चुप्पी के विरोध में प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर आप जिला अध्यक्ष विवेक राय ने कहा कि पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में हिंदुओं, मंदिरों पर हो रहे हमले और महिला व बच्चों के साथ किए जा रहे बर्बरता के कारण हिंदू पलायन को मजबूर हैं ,यह घटना बेहद चिंताजनक और मानवता को शर्मसार करने वाली है। भारत सरकार प्रकरण में अभी तक चुप है कोई ठोस , प्रभावी और निर्णायक कार्रवाई सामने नहीं आई है। ज़िला उपाध्यक्ष जावेद अहमद व जिला मीडिया प्रभारी नागेन्द्र शर्मा ने कहा कि भारत हिन्दू अल्पसंख्यक पर हो रहे अन्याय पर मौन ना साधे, बल्कि अपनी कूटनीतिक, आर्थिक और अंतर्राष्ट्रीय शक्ति का उपयोग कर हिंदू अल्पसंख्यक की सुरक्षा सुनिश्चित करें। जिला महासचिव गोपाल जी वर्मा और *किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष नागेन्द्र यादव* कहा कि यदि भारत सरकार ने निर्णायक कदम आज नहीं उठाए तो आने वाले समय में यह न केवल क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा बनेगा बल्कि भारत की अंतर्राष्ट्रीय साख और नैतिक नेतृत्व पर भी गंभीर प्रश्नचिन्ह लगाएगा। आम आदमी पार्टी मांग करती है कि जब तक हिंदू अल्पसंख्यक की सुरक्षा की ठोस गारंटी बांग्लादेश सरकार नहीं करती तब तक सभी व्यापारिक , कूटनीतिक सम्बन्ध समाप्त किए जाए, भारत सरकार द्वारा बांग्लादेश को मुहैया कराया जा रहा बिजली आपूर्ति पर प्रतिबंध लगाया जाए , बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पर तत्काल कड़ा और स्पष्ट निर्णय लेना चाहिए क्योंकि उनके संरक्षण के कारण बांग्लादेश में भारत और भारतीयों विशेषकर हिंदुओं के प्रति नफ़रत बढ़ रहा है।इस दौरान उपस्थित लोग विवेक कुमार राय जिलाध्यक्ष,गोपाल जी वर्मा जिला महासचिव, नागेन्द्र यादव,नागेन्द्र शर्मा, भोलेनाथ गौड,दिनेश गौतम,जावेद अहमद, अनिल कुमार खरवार,नंदलाल साहू,राघवेंद्र साहू,दिनेश यादव आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]