
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पुत्रवधू सुमन श्रीवास्तव के निधन पर पूर्व विधायिका सुनीता सिंह ने घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की*

G R News network editor in chief ved Parkash Srivastava
दिलदारनगर। जनपद के वरिष्ठ पत्रकार एवं विशाल भारत संस्थान द्वारा संचालित हिन्दू मुस्लिम संवाद केंद्र के प्रदेश संयोजक वेद प्रकाश श्रीवास्तव की 58 वर्षीय पत्नी सुमन श्रीवास्तव के निधन पर ग्राम निरहु का पूरा दिलदारनगर स्थित आवास स्वतंत्रता सेनानी भवन पर पहुंच कर भारतीय जनता पार्टी की पूर्व विधायिका श्रीमती सुनीता सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त की। आप ने कहा कि सुमन जी एक संवेदनशील प्रवृत्त की महिला थी वे सदैव लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहती थी। इस दुख की घड़ी हम परिवार के साथ खड़े हैं। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीवास्तव, मनीष सिंह, विवेक कुमार श्रीवास्तव, डंपी श्रीवास्तव आदि रहे।








