♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

“दिल्ली पब्लिक सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

GR News network editor in chief ved Parkash Srivastava
*दिलदारनगर, ग़ाज़ीपुर।* दिल्ली पब्लिक सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।मुख्य अतिथि के रूप में एस.बी.आई. बैंक दिलदारनगर के मैनेजर इस्तफा हुसैन उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में दिलदारनगर के चेयरमैन अविनाश जायसवाल, ग्राम प्रधान भोलू तथा भारतीय सेना से सेवानिवृत्त मनराज सिंह मंच पर विराजमान रहे। सभी अतिथियों ने अपने प्रेरणादायी विचार साझा किए और बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। इस्तफा जी ने कहा कि बच्चों को हमारे स्वतंत्रता सेनानियों से प्रेरणा लेते हुए उनके चरित्र को अपने जीवन में उतारने की कोशिश करनी चाहिए। वहीं, चेयरमैन अविनाश जायसवाल ने विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि दिल्ली पब्लिक सेकेंडरी स्कूल क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। यहाँ के शिक्षक और छात्र मिलकर जिस तरह का वातावरण बना रहे हैं, वह निश्चित ही आने वाले समय में समाज और जिले के लिए प्रेरणादायी होगा। कार्यक्रम में बच्चों ने परेड, वेलकम डांस, वंदे मातरम् पर लड़कों की प्रस्तुति, फैशन शो, गीत और पुलवामा हमले पर आधारित नाटक जैसी विविध प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें देशभक्ति और संस्कार की झलक साफ दिखाई दी। शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजिंग हेड वृजेश जायसवाल एवं काउंसिलर श्री अनुग्रह जायसवाल ने अपने उद्बोधन में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की भूमिका पर प्रकाश डाला। मैनेजिंग डायरेक्टर विशाल जायसवाल ने अपने संबोधन में विद्यालय को जिले का एक प्रमुख शैक्षणिक संस्थान बनाने का संकल्प दोहराया और सभी बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन जन्माष्टमी उत्सव की झांकियों के साथ हुआ, जिसने समारोह को सांस्कृतिक रंग प्रदान किया। अंत में मैनेजिंग डायरेक्टर विशाल जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी से विद्यालय को अपना स्नेह और सहयोग बनाए रखने की अपील की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]