*जंगीपुर पुलिस ने देशी तमन्चा व जिन्दा कारतूस सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।* *

G R News
गाजीपुर पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल मार्गदर्शन व दिशा निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव व होली पर्व के दृष्टिगत की चेकिंग के दौरान उ0नि0 मो0 तारिक अंसारी मय पुलिस टीम के दिनांक 21.03.2024 को अवैध शस्त्र के साथ अभियुक्त मु0 सेराज पुत्र शहीद कुरैशी निवासी वार्ड नं0 04 गुरू सेवकनगर कस्बा जंगीपुर थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर को जनता जूनियर हाईस्कूल के पीछे पोखरे के पास कस्बा जंगीपुर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया । उक्त अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया।







