विधायक स्व. कृष्णानंद राय के 18वें शहादत दिवस पर दी ,भावभीनी श्रद्धांजलि, सासंद विरेन्द्र मस्त

गाजीपुर। मुहम्मदाबाद भाजपा के पूर्व विधायक स्वर्गीय कृष्णानंद राय की शहादत दिवस के अवसर पर बुधवार को उनके साथ शहीद हुए मोहम्मदाबाद ब्लाक प्रमुख स्वर्गीय श्याम शंकर राय स्वर्गीय रमेश राय निर्भय उपाध्याय शेषनाथ पटेल अखिलेश राय मुन्ना यादव के चित्र पर भारतीय जनता पार्टी सहित विभिन्न दलों के नेता सामाजिक कार्यकर्ता एवं आम लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी । ज्ञात होगी की 19 वर्षों से लगातार स्वर्गीय कृष्णानंद राय के इस शहादत दिवस कार्यक्रम में इलाके एवं देश प्रदेश से अनेक पार्टी कार्यकर्ता एवं उनके शुभचिंतक इस शहादत दिवस कार्यक्रम में पहुंचकर उनको अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं इसी क्रम में श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि स्व. कृष्णानंद की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी कृष्णानंद राय अपने क्षेत्र के विकास के लिए अपने प्राणों की आहुति देने का काम किया था उन्होंने कहा कि स्वर्ग कृष्णानंद राय ने पैसे और पिस्तौल की नोक पर राजनीति करने वाले लोगों से लोहा लेने का काम किया और उनकी शहादत का ही परिणाम है कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। और हमारी सरकार का ही देन है कि आतंकवादी जेल के सलाखों के पीछे है उन्होंने स्वर्गीय कृष्णानंद राय की शहादत को अमर बनाने के लिए सांसद निधि से एक करोड़ एक लाख रुपए से उनके नाम पर विकास कार्य किए जाने की घोषणा की। कृष्णानंद राय की धर्मपत्नी एवं पूर्व विधायिका अलका राय ने कहा कि आपके लोकप्रिय विधायक स्वर्गीय गाजीपुर बल्कि पूरे पूर्वांचल को आतंकवाद से आजा�








