
*लखनऊ दृष्टांत मीडिया के संपादक अनूप गुप्ता के मां के निधन पर पत्रकारों ने दी शोक श्रद्धांजलि**

GRNews Network Brodcost center editor in chief Ved Prakash Srivastava
गाजीपुर। मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया की जिला इकाई एवं नेशनल जर्नलिस्ट फेडरेशन फॉर प्रिंट एंड डिजिटल इंटरनेट मीडिया की शोक बैठक कैंप कार्यालय नारायण भवन रायगंज गाज़ीपुर पर संपन्न हुई जिसमें लखनऊ दृष्टांत मीडिया के संपादक अनूप गुप्ता की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया गया एवं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई । बैठक की अध्यक्षता मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया जनपद गाजीपुर के महासचिव चंद्र कुमार तिवारी ने किया। इस अवसर पर फेडरेशन के प्रदेश सचिव के वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने श्रीअनूप गुप्ता की मां को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते कहा की मा ही वह सर्वोच्च पद व संबंध है जिसके माध्यम से हम ईश्वर को जानते हैं मां सर्वप्रथम गुरु होती है जिसे परमब्रह्म कहा गया है मां जीवन पर्यंत पीड़ा और दुख सहकर हम सभी का पालन करती है मां से बड़ा कुछ भी नहीं है। इस अवसर पर अभिषेक मधुकर, कृष्ण कुमार अग्रहरी ,इमादुद्दीन अहमद ,नित्यानंद उपाध्याय ,पवन कुमार ,एहसान खान गणेश कुमार पांडे ,विनोद कुमार श्रीवास्तव ,रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ,शशांक शेखर पांडे कृष्ण कुमार त्रिवेदी ,महेशानंद श्रीवास्तव ,कमाल अहमद खा ने भावभीनी श्रद्धांजलिअर्पित की








