♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*भूतपूर्व सैनिक कल्याण व विकास समिति जबूरना दिलदारनगर गाजीपुर उत्तर प्रदेश* *आपरेशन सिंदूर व आगे की संभावना पर बैठक के प्रस्ताव**

GRNews Network/ Brodcost center editor in chief Ved Prakash Srivastava
दिलदारनगर गाज़ीपुर*भूतपूर्व सैनिक कल्याण व विकास समिति ज़बूरना दिलदारनगर गाजीपुर उत्तर प्रदेश की एक आवश्यक बैठक दिनांक 08 मई 2025 दिन वृहस्पतिवार को प्रबंधक रमाशंकर गुप्ता के यहां संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष झारखंडे सिंह व संचालन प्रवक्ता सीताराम गुप्ता विडियो कांफ्रेंसिंग से जुडकर किए । आपरेशन सिंदूर पर बधाई प्रस्ताव कोषाध्यक्ष सदानंद सिंह ने प्रेषित किया और आपरेशन सिंदूर पर गर्व व खुशी जताई गई और इस पराक्रम सटीकता स्पष्ट व सटीक आपरेशन के लिए अपने सशस्त्र सेनाओं व भारत सरकार को बधाई दी गई। हमारी सशस्त्र सेनाओं का जज्बा अदम्य साहस और बलिदान का इतिहास रहा है और हम सभी पूर्व सैनिक इसके गवाह रहे हैं। बैठक में आगे की स्थिति को देखते हुए मुख्य तीन प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया
1. युद्ध की स्थिति में संस्था के सभी पूर्व सैनिक युद्ध ज्वाइन करेंगे
2. ब्लड कैंप लगाकर सशस्त्र सेनाओं के लिए ब्लड की व्यवस्था करेंगे
3. युद्ध की स्थिति में स्थानीय प्रशासन का सहयोग करेंगे और आम जनता को संभावित हमले से बचने की ट्रेनिंग दी जाएगी
बैठक में अध्यक्ष झारखंडे सिंह, प्रबंधक रामाशंकर गुप्ता व जोखू सिंह प्रवक्ता सीताराम गुप्ता, कोषाध्यक्ष सदानंद सिंह हंसराज सिंह सचिव हरिचरण सिंह ओम प्रकाश मिडिया प्रभारी शमीम खां व कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]