
थाना कोतवाली , गाजीपुर पुलिस द्वारा जैनेन्द्र प्रताप उर्फ मुन्ना द्वारा अर्जित धन से अनुमानित कीमत 35 लाख रुपये है, के भवन को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी

*GRnews Network Brodcost centre editor in chief Ved Prakash Srivastava
गाज़ीपुर ।शासन द्वारा चिन्हित अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 28.03.2025 को प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर द्वारा प्रेषित आख्या पर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा की गई संस्तुति के आधार पर जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा पारित *कुर्की आदेश अंतर्गत धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत* गैंग सरगना जैनेन्द्र प्रताप उर्फ मुन्ना पुत्र स्व0 रामनाथ राम नि० ग्राम बवेड़ी थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर द्वारा अर्जित धन से निर्मित भवन जिसकी अनुमानित कीमत 35 लाख रूपये है, जिसे आज दिनांक 20/05/2025 को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी। उल्लेखनीय है कि अभियुक्त जैनेन्द्र प्रताप उर्फ मुन्ना पुत्र स्व0 रामनाथ राम नि० ग्राम बवेड़ी थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर उपरोक्त द्वारा लोक व्यवस्था को अस्त-व्यस्त करने, अपने तथा गैंग के अन्य सदस्यों के लिए आर्थिक,भौतिक व दुनियाबी लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से आपराधिक कार्य तथा समाज विरोधी क्रियाकलापों से अर्जित अचल संपत्ति जो कि अपनी पत्नी सीमा राज के नाम से दो मंजिला मकान बनवाकर उसका उपयोग व उपभोग किया जा रहा है, को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी।
*कुर्क किये गये भवन का विवरण–*
जैनेन्द्र प्रताप उर्फ मुन्ना की पत्नी सीमा राज के नाम से मौजा मौजा छावनी लाईन, परगना व तहसील सदर जिला गाजीपुर के मुहल्ला तुलसीपुर में स्थित गाटा सं0 480 रकबा 0.354 जो नवीन परती के नाम से खतौनी में अंकित है उक्त आराजी में अभियुक्त द्वारा दबंगई पूर्वक अतिक्रमण कर भूमि 0.007 हे0 यानि 70 वर्गमी0 पर दो मंजिला नवनिर्मित पक्का मकान बनाकर उपयोग व उपभोग किया जा रहा है, जिसकी अनुमानित कीमत रू0 35 लाख रूपये है।
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास–*
1. मु0अ0सं0- 639/2015 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सुहवल, गाजीपुर।
2. मु0अ0सं0- 1122/2015 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना सुहवल, गाजीपुर।
3. मु0अ0सं0 – 17/2022 धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली, गाजीपुर।
4. मु0अ0सं0 187/2022 धारा धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली, गाजीपुर ।
*पुलिस टीम का विवरण –*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री दीनदयाल पाण्डेय मय टीम थाना कोतवाली गाजीपुर
2. श्री शैलेश यादव चौकी प्रभारी गोराबाजार मय टीम थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*
















