
गाजीपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन: किसानों के लिए खाद, अघोषित बिजली और बाढ़ राहत की मांग।*

GRNews Network Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ जन समस्याओं को लेकर सैदपुर तहसील और जिला मुख्यालय पर एक साथ विशाल धरना प्रदर्शन किया। सैदपुर तहसील पर इस प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस उत्तर प्रदेश महासचिव देवेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव और गाजीपुर प्रभारी फसाहत हुसैन “बाबू”, जिलाध्यक्ष सुनील राम के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। वहीं शहर मुख्यालय पर शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित मांग पत्रक मजिस्ट्रेट के माध्यम से भेजा। इस अवसर पर सैदपुर में प्रदेश महासचिव देवेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है किसानों, गरीबों, भूमिहीनों और छात्रों के साथ अन्याय कर रही है। खरीफ की फसल के लिए खाद नहीं है, अघोषित बिजली कटौती और विभागीय भ्रष्टाचार से हर कोई बेहाल है, कांग्रेस जनता के हक में सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।
प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों की जिंदगी से खिलवाड़ हो रहा है। किसानों को खाद की समस्या, भूमिहीनों पर बुलडोजर, बिजली, पानी, भ्रष्टाचार बुरी तरह से व्याप्त है कांग्रेस लगातार सरकार की ग़लत नीतियों का विरोध कर रही है, बाढ़ आपदा से त्वरित राहत के लिए राज्यपाल को पत्रक भेज कर कार्यवाही की मांग कर रही है। वहीं जिलाध्यक्ष सुनील राम ने बताया कि बीजेपी सरकार की जनविरोधी नीतियों के तहत आज सैदपुर और शहर मुख्यालय दोनों जगह धरना प्रदर्शन किया गया है और राज्यपाल को संबोधित मांग पत्रक मजिस्ट्रेट के माध्यम से भेजा गया है। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने खाद और बिजली की कमी बताते हुए राज्यपाल से त्वरित कार्यवाही की मांग की है, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे एवं एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन के दौरान कहा कि खरीफ की फसल की बुवाई के समय किसानों को यूरिया, खाद और सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता है। जो नहीं मिल पा रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जन धन की हानि को देखते हुए सरकारी सहयोग उपलब्ध करवाने की मांग भी की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अजय कुमार श्रीवास्तव राघवेंद्र कुमार हामिद अली कुसुम तिवारी हरिओम यादव राम नगीना पांडे लाल मोहम्मद अरविंद मिश्रा राजेश गुप्ता सैयद ईबरतुल्लाह आशुतोष गुप्ता माधव कृष्ण दिव्यांशु पांडे राशिद संगीता राजभरओम प्रकाश यादव रईस अहमद मोहम्मद कुनैन नसीम अख्तर सुमन चौबेराजेश उपाध्यायछोटे लाल गौतम ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रमल यादव मोहम्मद अंसार डॉक्टर गुड्डू सुंदर जायसवाल सतीश यादव बसंत पांडे मनोज पाठक हनीफ भाई ब्लॉक अध्यक्ष सतिराम सिंह दिनेश कुमार मुसाफिर बिंद नंदलाल स्वामी श्री राम राजभर ओम प्रकाश चौबे अमित पांडे दिनेश यादव मकसूद हसन अफरोज अंसारी शमशेर अली अवनीश चौबेराज शमशाद आलम हेफज खान अजलाल अब्बासी आशुतोष कुमार सिन्हा ओमप्रकाश पासवान जेपी पांडेय देवेंद्र कुमार सिंह अनुराग पांडे अमित कुमार राय दीपक सिंह कुंदन खरवार आदि लोग उपस्थित रहे।








