♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

On the instructions of Additional District Magistrate (Administration/Revenue) Dinesh Kumar, the Sub-District Magistrate inspected the flood affected areas and took stock of the arrangements.

GRNews Network Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर – गंगा नदी में बढते हुए जलस्तर एवं संभावित बाढ़ के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सेवराई द्वारा सेवराई तहसील में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। बाढ़ से गॉव प्रभावित क्षेत्रो का नाव द्वारा उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार द्वारा हसनपुरा, बिरऊपुर, नकदिलपुर, अटहठा, साधोपुर, रामपुर, नारायणपुर एवं गोविंदपुर गॉव का निरीक्षण करते हुए गॉव के आने जाने वाले रास्तो, ग्रामीणो एवं पशुओ की सुरक्षा पुख्ता इंतेजाम, चारा, पानी, दवाईयो, आदि की जानकारी ली तथा सम्बन्धित मातहतों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्हाने बताया कि सेवराई तहसील में 15 बाढ़ चौकी सक्रीय है जिसमें 05 नॉव संक्रिय है जिसमें 03 नावे संचालित है, कंट्रोल सेंटर एक्टिव कर दिया गया है। उपजिलाधिकारी सेवराई ने अपील किया कि बाढ़ से प्रभावित गॉवो के बच्चो को पानी में न जाने दिया जाय तथा किसी प्रकार की समस्या हो तो बनाये गये व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सीधे संपर्क कर अपनी समस्याओं को अवगत करा सकते है। इस दौरान तहसीलदार सेवराई , कानूनगो, लेखपाल ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में जो पाच तहसीले बाढ़ से प्रभावित होती है उसमें उपजिलाधिकारी द्वारा तटवती क्षेत्रो में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए निगरानी की जा रही है। 44 बाढ़ चौकिया स्थापित हो गयी है, संणालय बना दिये गये है। उसमें सभी बाढ़ सम्बन्धि व्यवस्थाये रखे जा चुके है। राहत कीट की व्यवस्था पूर्ण रूप से ली गयी है किसी प्रकार की समस्या आती है तो तत्काल राहत कीट का प्रयोग किया जायेगा। जिसमें से मडिकल, आंगनवाड़ी, पंचायत संप्रदाय की टीमों द्वारा प्रभावित गॉवों में लगायी गयी है जिसमें 24 घण्टे लगातार निगरानी रखी जा रही है। आपदा से सम्बन्धित किसी प्रकार की समस्या आती है तो कन्ट्रोल रूम बनाया गया है जो 24 घण्टे सक्रीय रहेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]