
*पूर्व के शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता से क्षुब्ध देशभर से दो लाख शिक्षक करेंगे दिल्ली कूच **** *सनत कुमार सिंह*

G R News network editor in chief ved Parkash Srivastava
वाराणसी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ शिक्षक नेता सनत कुमार सिंह ने बताया कि लाखों शिक्षकों के साथ वाराणसी के शिक्षकों ने भी 05 दिसम्बर को दिल्ली रामलीला मैदान में महारैली को सफल बनाने हेतु तैयारी शुरू कर दी है। देश भर के प्राथमिक शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) अनिवार्य किए जाने के विरोध में 05 दिसम्बर को शिक्षक महारैली करेंगे। दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली में लगभग दो लाख शिक्षक शामिल होंगे। रैली में उ0प्र0 से सर्वाधिक एक लाख शिक्षक होंगे।उ0प्र0 प्राथमिक शिक्षक संघ ने रविवार को राजधानी में सभी जिलाध्यक्षों व महामंत्रियों की संयुक्त बैठक में इसके लिए जिम्मेदारी तय की। संघ के अध्यक्ष डॉ. दिनेश चन्द्र शर्मा को इस आंदोलन के लिए 14 राज्यों के संयुक्त संगठनों ने टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। शिक्षक भवन रिसालदार पार्क लखनऊ में
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक को संबोधित कर अध्यक्ष डॉ. दिनेश चन्द्र शर्मा द्वारा संगठन के प्रांतीय व जनपदीय पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए ब्लॉकवार पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।महामंत्री संजय सिंह ने अध्यक्ष के द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में रैली में जाने के लिए ब्लॉकवार शिक्षकों की संख्या निर्धारित की है। शिक्षकों को महारैली में प्रतिभाग करने हेतु प्रत्येक ब्लॉक के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। महारैली में संगठन में शामिल देश के 14 राज्यों से भी लगभग दो लाख से अधिक शिक्षक दिल्ली पहुंचेंगे। शिक्षक भवन पर बैठक में संघ के कोषाध्यक्ष शिव शंकर पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी तथा संयुक्त महामंत्री देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव सहित सभी जनपदों के अध्यक्ष व मंत्री शामिल हुए। सनत कुमार सिंह ने बताया कि लाखों शिक्षकों के रहनुमाई कर रहे संघ के प्रदेश अध्यक्ष व टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएफआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चन्द्र शर्मा का कहना है कि संघ अब सर्वोच्च न्यायालय में लड़ाई लड़ने के साथ ही टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने के लिए इस महारैली के माध्यम से केंद्र सरकार तथा एनसीईटी से भी मांग करेगा। उन्होंने कहा कि इसी दौरान संसद सत्र भी चल रहा होगा, यह शिक्षकों के लिए अपनी ताकत का एहसास कराने का सही समय होगा। सनत कुमार सिंह ने शिक्षकों से अपील की है कि दिल्ली कूच के तहत रेल ,बस सेवा व निजी वाहनों से प्रस्थान कर 05 दिसम्बर को एकजुटता से शिक्षक महारैली में शामिल हों।
@SanatKumarSinghUppss

















