
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा तहसील सदर पर आयोजित “सम्पूर्ण समाधान दिवस” पर सुनी जा रही जनता की फरियाद-

GRNews Network Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava
गाज़ीपुर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा दिनांक 19.07.2025 को तहसील सदर पर आयोजित *”सम्पूर्ण समाधान दिवस”* पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण किया जाए। जिन मामलों में उच्चाधिकारी स्तर पर कार्रवाई आवश्यक है, उनमें तुरंत रिपोर्ट तैयार कर संबंधित अधिकारी को प्रेषित की जाए ताकि समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर,उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*








