♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

50 वर्षीय अधिवक्ता स्वर्गीय जितेंद्र मेहता पटना सिविल कोर्ट की हत्या पर जिला अधिवक्ता संघ भभुआ कैमूर द्वारा शोक सभा में अधिवक्ता गण मृतक अधिवक्ता की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा **

GRnews nettwork Brodcast centre editor in chief Ved Prakash Srivastava
भाभुवा कैमूर गत15 जुलाई सन 2025 समय 1:20 बजे दिन में जिलाअधिवक्ता संघ भभुआ कैमूर के सभागार में पटना सिविल कोर्ट के अधिवक्ता 50 वर्षीय जितेंद्र मेहता की हत्या पर शोक सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रविंद्र नाथ चौबे संचालन महासचिव मंटू पाण्डेय ने किया। जिलाअधिवक्ता संघ भभुआ कैमूर की अधिवक्ता गण काला बिल्ला लगाकर सांकेतिक रूप से विरोध प्रदर्शन करते हुए न्यायिक कार्य किए। मृतक अधिवक्ता जितेंद्र मेहता पटना सिविल कोर्ट के अधिवक्ता की हत्या दिनांक 13 जुलाई 2025 को 11:00 दिन में पटना शहर के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के अशोक राजपथ रोड के पास महिंद्रा ट्रेनिंग कंपनी के पास अपराधियों ने अधिवक्ता जितेंद्र मेहता की गोली मारकर हत्या कर दिया था। शोक सभा में महासचिव मंटू पाण्डेय ने संबोधित करते हुए कहा कि आए दिन बिहार और देश में अधिवक्ताओं की हत्या हो रही है अधिवक्ताओं पर हमले हो रहे हैं राज्य सरकार और केंद्र सरकार मुख्य दर्शक बनी हुई है। बिहार स्टेट बर काउंसिल पटना बार काउंसिल आफ इंडिया दिल्ली के अध्यक्ष से हम संघ के माध्यम से हम मांग करते हैं की अधिवक्ताओं को सुरक्षा अधिनियम कानून लागू किया जाए अधिवक्ताओं का इंश्योरेंस राज सरकार केंद्र सरकार कराए । मृतक अधिवक्ता जितेंद्र मेहता के हत्या में शामिल अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी हो मृतक अधिवक्ता के परिवार की सुरक्षा की जाए मृतक अधिवक्ता के आश्रित को एक सरकारी नौकरी दिया जाए मृतक अधिवक्ता के परिवार को एक करोड़ रूपया बिहार सरकार और केंद्र सरकार दोनों मिलकर दें यही मांग है। जो अधिवक्ता अपने सुरक्षा हेतु शस्त्र लाइसेंस लेना चाहता है तो बिहार सरकार और जिले के जिला पदाधिकारी के स्तर पर शास्त्र अनुज्ञप्ति निर्गत किया जाय। लोकसभा में मृतक अधिवक्ता की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मान रखा गया। लोकसभा में उपाध्यक्ष अनिल कुमार पूर्व महासचिव ओम प्रकाश गिरीश कुमार श्रीवास्तव प्रेमनाथ मिथिलेश कुमार सिंह शशि कुमार अमित कुमार मंटू कुमार राधा कृष्ण प्रसाद ऋषभ कुमार मौर्य रंग बहादुर पाण्डेय काफी संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित थे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]