
जगत मे गुरु का स्थान ईश्वर से भी ऊँचा है- गोविन्द दास शास्त्री**

*GRNews Network Brodcast center editor in chief Ved Prakash Srivastava
वाराणसी। दिनांक 11 जुलाई, प्राचीन संत कबीर प्राकट्य जन्म स्थली लहरतारा वाराणसी के परिसर मे गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार को श्री सद्गुरु के चरण वंदन के लिए हजारों की संख्या में आए भक्त गणों ने गुरु का पुजन कर आशीर्वाद पाया।
उक्त अवसर पर पीठाधीश्वर महंत गोविंद दास शास्त्री महाराज ने कहा कि गुरु गोविंद दोनों खड़े, काके लागो पांव। बलिहारी गुरु आपने, जिन गोविंद दिओ बता।। अगर भगवान और गुरू दोनों सामने खडे हो तो पहले गुरु का चरण स्पर्श करना चाहिए क्योंकि गुरू के बताए ज्ञान द्वारा ही ईश्वर की प्राप्ति होती है। इसलिए शास्त्रों मे भी गुरू का स्थान ईश्वर से भी ऊंचा बताया गया है। इस अवसर पर भक्तों के लिए प्रसाद ग्रहण करने के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई थी।

















