♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

**ऑनलाइन जुआ खेलाने वाले दो व्यक्ति को चौक पुलिस ने किया गिरफ्तार। **

*GRNews network Brodcost center* editor in chief Ved Prakash Srivastava

वाराणसी। 15 मई, पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट मोहित अग्रवाल के निर्देश पर अपर पुलिस आयुक्त अपराध व अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था एवं मुख्यालय द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी व अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक चौक विमल कुमार मिश्रा की टीम ने गत 9 मई को मुखबिर खास की सूचना पर चौखम्भा के पास हनुमान बक्श गोस्वामी ट्रस्ट नामक दुकान से आनलाइन जुआ खेलने व खेलाने वाले अभियुक्तगण अमित शर्मा पुत्र स्व मुरारी लाल शर्मा निवासी सी के 5/31 गोला गली, थाना चौक, उम्र करीब 46 वर्ष एवं शशिकान्त गुप्ता पुत्र स्व अवध बिहारी प्रसाद निवासी सी के 58/29 रेशम कटरा, थाना चौक, उम्र करीब 55 वर्ष को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो व्यक्ति चौखम्भा के पास हनुमान बक्श गोस्वामी ट्रस्ट नामक दुकान पर आनलाइन व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर आनलाइन जुआ खेल व खेला रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुँची तो उक्त स्थान पर दो व्यक्ति मोबाइल लिये खड़े थे। पुलिस को देखकर मोबाइल कुछ दूरी पर फेक दिया तथा भागने की कोशिश करने लगा, पुलिस द्वारा पकड़कर पूछताछ की गयी तो बताया कि हम अपने मोबाइल में भाग्यलक्ष्मी नाम का ग्रुप बनाकर जुआ खेलवाते है, जो लोग ग्रुप में जुड़कर अपने-अपने मोबाइल से नम्बर बताते है यदि आनलाइन वह नम्बर निकल गया तो वे जीत जाते है। पकड़े गये अभियुक्तगण के पास से 2 मोबाइल एण्ड्रायड मोबाइल व माल फड के 1250 रुपये बरामद किया गया है। अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चौक विमल कुमार मिश्रा, उ0 नि0 वैभव कुमार शुक्ला, प्रशि0उ0नि0 मनीष सिंह, का0 चन्दन कुमार पाण्डेय, का0 आनन्द कुमार शामिल रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]