
गाज़ीपुर: पुलिस अधीक्षक का बड़ा एक्शन. थानाध्यक्ष सुहवल, एकउपनिरीक्षक और चार आरक्षीयों को किया निलंबित

जी आर न्यूज़ गाज़ीपुर। कर्तव्य पालन में लापरवाही बरतने के आरोप में थानाध्यक्ष सुहवल एक उपनिरीक्षक एक मुख्य आरक्षी व तीन आरक्षीयो को पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा निलंबित कर दिया गया।
कर्तव्य पालन में लापरवाही बरतने पर थाना सुहवल पर तैनात थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह व उपनिरीक्षक रामबाबू सिंह थाना सुहवल व मुख्य आरक्षी देवेंद्र यादव व आरक्षी मनोज सिंह व आरक्षी शिव कुमार सरोज व आरक्षी शुभम यादव को सूचना मिली थी कि एक ट्रक पश्चिम बंगाल से प्रयागराज की ओर जा रहा था उसमें मछली की आड़ में किसी अवैध वस्तु की तस्करी की जा रही है यह जानते हुए भी कि पश्चिम बंगाल से प्रयागराज को जाने वाली ट्रक का जनपद गाजीपुर की सीमा क्षेत्र से कोई संबंध नहीं है फिर भी इनके द्वारा पुलिस टीम के साथ नियमानुसार विभागीय उच्चाधिकारीगण से अनुमति प्राप्त किए बिना ही थाना सुहवल से अवांछनीय रूप से बाहर चले गए, इनके ऊपर लगे गंभीर प्रकृति के आरोपों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही की जा रही है।
















