♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कलेक्ट्रेट बैठक मेंअधिकारियों संग की विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज का किया* *निरीक्षण*         

GRNews Network Brodcast centre  editor in chief Ved Prakash Srivastava
गाजीपुर 24 जून, 2025 (सू0वि0) – मा0 मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश, श्री योगी आदित्यनाथ जी का जनपद भ्रमण एवं समीक्षा बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक मे  जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा ने एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओ द्वारा मा0 मुख्यमंत्री जी को ‘‘एक जनपद एक उत्पाद‘‘ जूट वाल हैगिंग देकर शिष्टाचार स्वागत किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गाजीपुर के भ्रमण अवसर पर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ जनपद के विकास  कार्यो/निर्माण परियोजनाओ  व कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की।  कलेक्टेªट सभागार में मा0 मुख्यमंत्री जी ने राजस्व, विकास व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों से जनपद का हाल जाना। बैठक मे जिलाधिकारी ने राजस्व व विकास के विभिन्न विकासात्मक बिन्दुओ एवं पुलिस अधीक्षक ने जनपद मे शान्ति व कानून व्यवस्था के विभिन्न आयामों से मा0 मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया।
जिलाधिकारी ने बताया कि राजस्व एवं विकास कार्याे मे प्रदेश स्तर पर जनपद की माह मई 2025 की सम्मलित रैकिंग 33  है। निर्माण कार्य मे 1078.59 करोड़ की कुल 121 परियोजनाएॅ पूर्ण है तथा 1477.57 करोड़ की 78  निर्माणाधीन परियोजनाए है। जल जीवन मिशन (हर घर जल) योजना मे लक्ष्य 515428 के सापेक्ष 462930 की पूर्ति की जा चुकी है। लोक निर्माण विभाग की 24064.72 लाख लागत की  कुल 434 परियोजनाओं मे 277 पूर्ण परियोजना व 157 परियाजनाएॅ निर्माणाधीन है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत रू0 13895.16 लाख की कुल 19 कार्याे मे 10 कार्य पूर्ण व 09 निर्माणाधीन कार्य है। जनपद मे सम्भावित बाढ के दृष्टिगत राहत व बचाव कार्य हेतु सारी औपचारिकताएॅ पूर्ण करा ली गयी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत जनपद के 465110 कृषको को भारत सरकार द्वारा अबतक कुल 19 किस्तो के माध्यम से रू0 1614.33 करोड़ का भुगतान किया गया है तथा पी0एम कुसुम योजनान्तर्गत प्रारम्भ से अबतक कुल 733 कृषको को लाभान्वित किया जा चुका है तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मे खरीब वर्ष 2024 मे 389 कृषको को 20.34 लाख रूपये की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया गया है। जनपद मे कुल 65 गो आश्रय स्थल है जिसमे 6535 गोवंश संरक्षित है जिन्हे चारा, पानी, इलाज से लेकर प्रधानमंत्री सहभागिता योजना अन्तर्गत पशुपालको को  सुपुर्द भी किया गया है जिसकी बराबर मॉनिटरिंग भी किया जाता है।  वर्ष 2025 पौध रोपण हेतु जनपद मे 41,14,100  का लक्ष्य निर्धारित है 7664 स्थलों के चयन की कार्यवाही पूर्ण कर ली गयी है नवाचार हेतु ग्रीपफिल्ड एक्सप्रेस-वे पर किमी 9.5-11.5 पर मियॉवाकी पद्धति से सघन वन की स्थापना की जा रही है। मनरेगा योजनान्तर्गत जनपद मे अमृत सरोवर, खेल मैदान, अन्नपूर्णा भवन, पंचायत भवन का निर्माण कराया गया है मनरेगा मे  48 प्रतिशत महिलाओ की सहभागिता है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण मे लक्ष्य 80526 के सापेक्ष 80248 आवास लाभार्थियों द्वारा पूर्ण करा लिया गया है 248 आवास निर्माणाधीन है। पी एम आवास शहरी मे लक्ष्य 11134 के सापेक्ष 10511 पूर्ण करा लिया गया है। मुख्य मंत्री आवास योजना ग्रामीण मे 12813 का लक्ष्य पूरा करते हुए कुल पूर्ण आवास  98.63 प्रतिशत है। पंचम राज्य वित्त आयोग मे उपलब्ध धनराशि 37.46 करोड़ के सापेक्ष 29.83 करोड़ व्यय एवं व्यय हेतु अवशेष धनरारि रू0 07.62 करोड़ अवशेष धनराशि है। पंचायत भवन निर्माण मे लक्ष्य 725 के सापेक्ष 713 प्रगति पर है। आपरेशन कायाकल्प मे लक्ष्य 2266 के सापेक्ष 2226 की पूर्ति की जा चुकी है। स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत वर्तमान मे 209293 बच्चो का नामांकन किया गया है जिसमे नवीन नामांकन की संख्या 26863 है। निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत जनपद मे संचालित 1916 प्राथमिक एवं कम्पोजित विद्यालयों मे डायट प्रशिक्षुओं द्वारा कराये गये निपुण आकलन में 1101 विद्यालय निपुण घोषित हुए है। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने मा0 मुख्यमंत्री जी को जनपद मे संचालित शासन की अन्य महत्तपूर्ण योजनाओ से अवगत कराया ।
बैठक मे मा0 मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लोगों की समस्याओं का निराकरण गम्भीरता व संवेदनशीलता के साथ मेरिट के आधार पर किया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने जनपद मे हुए राजस्व वादो के निस्तारण की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसमे अधिक से अधिक प्रयास करते हुए यह सुनिश्चित किया जाये की कोई भी वाद पेंडिग न रहे। राजस्व वादों को मेरिट के आधार निस्तारित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गरीबों के साथ किसी भी दशा में अन्याय नहीं होना चाहिए। मा0 मुख्यमंत्री जी ने जनपद के एक जनपद एक उत्पाद, जूट वाल हैगिंग की प्रशंसा की तथा उन्होने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को मार्केट उपलब्ध कराया जाए।
मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना तथा मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थियों के साथ सम्बन्धित अधिकारी संवाद कर उनको मिलने वाली सहायता राशि के माध्यम से पूर्ण मकान बनाना सुनिश्चित करें। सभी पात्र एवं जरूरतमंदांे को विभिन्न पेंशन योजनाओं का लाभ प्राप्त हो। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वच्छ पेयजल की निरन्तर आपूर्ति सुनिश्चित हो। पेयजल पाइपलाइन बिछाने में अनावश्यक रोड कटिंग न की जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के सभी बच्चों को यूनिफॉर्म, बैग आदि खरीदने हेतु अभिभावकों के खाते में डी0बी0टी0 के माध्यम से धनराशि भेज दी गयी है। सभी विद्यालयों में शिक्षक बच्चों के माता-पिता व उनके अभिभावकों से संवाद कर बच्चों के लिए यूनिफार्म, बैग आदि खरीदना सुनिश्चित करवायें। छात्रों का ड्रॉप आउट रेट शून्य होना चाहिए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित समयावधि में ट्रान्सफार्मर बदले जाएं। विद्युत सम्बन्धी समस्याओं के निराकरण हेतु टोल फ्री नम्बर-1912 सक्रिय है। इस टोल फ्री नम्बर के उपयोग के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक किया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने मेडिकल कालेज मे  निर्माणाधीन नर्सिग कालेज का निरीक्षण किया तथा सभी निर्माण कार्यां को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जी ने कहा की प्रधानमंत्री टी0बी0 मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत जनपद गाजीपुर को दिसम्बर, 2025 तक टी0बी0 मुक्त बनाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किये जाएं। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों को एक-एक टी0बी0 मरीज को गोद लेकर पोषण पोटली देने की बात कही।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आगामी जुलाई माह में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के दृष्टिगत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़कर सभी जनप्रतिनिधिगण अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें तथा पौधरोपण करें।
मुख्यमंत्री जी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि भू-माफिया, खनन माफिया, वन माफिया व अन्य अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेन्स के साथ कार्यवाही की जाए। जनपद के टॉप-टेन अपराधियों की सूची बनाकर उन पर प्रभावी कार्यवाही की जाए। एफ0आई0आर0 व विवेचना कार्यवाही की पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक स्तर पर गम्भीरतापूर्वक मॉनीटरिंग की जाए। पॉक्सो, महिला अपराध आदि वादों की प्रभावी पैरवी करते हुए अपराधियों को सजा दिलायी जाए। अपराधियों के मन में कानून का भय होना चाहिए। पशु तस्करी के सम्बन्ध में थानों की जबाबदेही तय की जाए। धर्मान्तरण के मामलों पर त्वरित कार्यवाही की जाए। मिशन शक्ति के कार्यां को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाए। आगामी पर्व एवं त्यौहार मुहर्रम, कांवड़ यात्रा आदि परम्परागत रूप से मनाए जाएं।
इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह , मा0मंत्री पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक विभाग ओम प्रकाश राजभर, जनपद के प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल, मा. राज्य सभा सांसद संगीता बलवंत, राज्य सभा सांसद नीरज शेखर, मा0 विधायक जखनियॉ वेदी राम, अध्यक्ष जिला पंचायत सपना सिंह, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद, पुलिस उप महानिरीक्षक वैभव कृष्ण,सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
……………………………………………….

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]