
24 जून को मुख्यमंत्री की संभावित गाजीपुर आगमन को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों कर्मचारियों के साथ मीटिंग।

GRNews Network Brodcast center editor in chief Ved Prakash Srivastava
गाजीपुर।जिलाधिकारीएवं पुलिस अधीक्षक द्वारा *मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी* के जनपद गाजीपुर में दिनांक *24.06.2025* को प्रस्तावित आगमन / भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत समस्त अधिकारी / कर्मचारियों के साथ मीटिंग आहूति की गई । इस दौरान उन्होने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यातायात सुरक्षा ब्यवस्था, पार्किंग ब्यवस्था रुट डायवर्जन सहित अन्य समस्त ब्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए । साथ ही उन्होने ये भी निर्देशित किया कि मा0 मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान किसी भी प्रकार की चूक या लापरवाही न हो तथा समस्त कार्य कुशलता एवं संवेदनशीलता के साथ सम्पन्न कराए जाए । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ ग्रामीण, मुख्य विकास अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी/ क्षेत्राधिकारी एवं अन्य अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*






