
*गाजीपुर।विधान परिषद सदस्य* *विशाल सिहं “चंचल”* *के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के* *मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले *भाजपा नेता व* *ब्लाक प्रमुख

GRNews Network Brodcast centre। editor in chief Ved Prakash Srivastava
लखनऊ एमएलसी विशाल सिहं चंचल ने गाजीपुर जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा करते हुए सड़क,स्वास्थ्य,सिंचाई,शिक्षा और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मुख्यमंत्री से विशेष आग्रह किया।मंगलवार को राजधानी लखनऊ पहुंचे ब्लाक प्रमुख बिरनो राजन सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बिरनो ब्लाक के जन समस्याओं से अवगत कराते हुए
1.बिरनो ब्लाक अन्तर्गत राजकीय महिला महाविद्यालय की स्थापना की मांग।2.बिरनो ब्लाक अन्तर्गत भैरोपुर न्याय पंचायत में बद्धपुर साधन सहकारी संघ भवन के नवनिर्माण की मांग,- 3.गाजीपुर-आजमगढ़ रोड़ पर मलेठी मोड़ से धनेशपुर होते हुए बहलोलपुर बाजार तक विशेष मरम्मत एवं चौड़ी करण सड़क निर्माण कार्य की मांग। 4.- बरही बाजार मुख्य सड़क बोगना होते हुए मलेठी बाजार तक विशेष मरम्मत एवं चौड़ी करण सड़क निर्माण कार्य मांग रखा जिसको लेकर मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि जो भी जनहित में जरूरी कार्य होंगे प्राथमिकता के आधार पर कराएं जाएंगे।इस मौके पर बाराचंवर ब्लाक प्रमुख बृजेन्द्र सिंह,सादात ब्लाक के पूर्व प्रमुख व प्रतिनिधि डॉ संतोष यादव,युवा भाजपा नेता हिमांशु सिंह भी मौजूद रहे।








