
शराब की दुकान खोलने को लेकर नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन ,एस डी एम के आश्वाशन पर कि ,दुकान गांव के बाहर खुलेगी, ग्रामीण शांत*

जमानिया कार्यालय GRNews Network editor in chief Ved Prakash Srivastava
जमानियां (गाजीपुर)। इन दिनों जिले में खराब खोलने को लेकर जबरदस्त विरोध शुरु हो गया है। जिस गांव में खुलना है वहां के लोग विरोध कर रहे है। बुधवार को देवढ़ी गांव में शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। पहली अप्रैल को जब ठेकेदार और आबकारी विभाग के अधिकारी एन.के. मिश्रा उद्घाटन करने पहुंचे तो गांव के पुरुषों और महिलाए उन्हें रोकने का प्रयास किया।इस दौरान ग्रामीणों और ठेकेदार के बीच तीखी नोकझोंक हुई। जिसमें प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह, रुद्रेश सिंह ने विरोध करना शुरु कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण हो गई और कुछ ग्रामीण आक्रोशित होकर हाथापाई पर उतर आए। मामले को बिगड़ते देख जमानियां कोतवाल और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित किया।प्रशासन की मध्यस्थता के बाद नया भूमि निरीक्षण कर दुकान को देवढ़ी गांव से डेढ़ से दो किलोमीटर उत्तर दिशा में मुख्य सड़क पर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया। एसडीएम अभिषेक कुमार ने आश्वासन दिया कि दुकान गांव के बाहर ही खुलेगी। इस निर्णय के बाद ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ और वे सहमत हो गए। विरोध करने वावों में भाजपा नेता अमित सिंह, रुद्रेश सिंह, प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह, वीरेंद्र सिंह, ,तेतरी, सुघरी देवी,राजबेला, रानी देवी, अनुपमा देवी, बब्बन सिंह, फलिन्द्र, विनोद सिंह,,बब्लू पाण्डेय,उमेश्वर नाथ उपाध्याय,अंगद सिंह,ओमप्रकाश सिंह,अयोध्या सिंह, धर्मदेव मल्लाह, रामदीन्ह मल्लाह, मनोहर, सुरेंद्र,राजेंद्र, मैनुद्दीन, राजू असगड़,जोखू,संग समस्त ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।
















