
*जनपद के समस्त थाना क्षेत्र में रात्रि में एक साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के नेतृत्व में गठित विशेष 40 टीमों ने जनपद के कुख्यात गौ तस्करों के यहां दी दविश, शीघ्र ही सुनिश्चित होगी विधिक कार्रवाई

GRNews Network Digital media editor in chief Ved Prakash Srivastava
गाज़ीपुर 5/6.06.2025* की रात्रि को जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों मे एक साथ क्षेत्राधिकारी एवम् थाना प्रभारियों के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर 40 कुख्यात गौतस्करों के यहां नियमानुसार दबिश दी गई। उनके वर्तमान गतिविधियों के बारे जानकारी की गई। उसमें से कई को हिरासत में लेकर पूछताछ की प्रक्रिया प्रचलित है। पूछताछ के क्रम जो भी लाभप्रद सूचना प्राप्त होती है उस पर अग्रिम विधिक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी। सभी का अपराधिक विवरण भी तैयार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर गौतस्करी के संभावित/प्रभावित क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों पर प्रभावी नियंत्रण/कार्यवाही हेतु ड्रोन सर्वे/वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी की भी कार्यवाही की जा रही है। अन्य नए गौतस्करों को भी जनपद स्तर पर चिन्हित करते हुए उन्हें सूचीबद्ध कर उनके विरुद्ध भी कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी। गौतस्करी पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत इस क्रूर कार्य में सम्मिलित लोगों पर कठोर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
*पुलिस मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*








