
*उत्तर प्रदेश महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्म उत्सव का आयोजन संपन्न**

GRNews Network Brodcost centre editor in chief Ved Prakash Srivastava
गाज़ीपुर महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री संजय कुमार सोनी के आदेशानुसार आज दिनांक 24-5-2025 को जिला महिला चिकित्सालय गाज़ीपुर में *कन्या जन्मोत्सव* का आयोजन किया गया जिसमें 13 नवजात बच्चियों के जन्म की खुशी मनाते हुए उनको बधाईयां दी गयी व उनके अच्छे भविष्य की कामना करते हुए उनको अच्छे से पालन पोषण व शिक्षा देने हेतु परिजनों को प्रेरित करते हुए उनकी माताओं को उपहार स्वरूप बेबी किट एवं तौलिया का वितरण किया गया । इसके साथ ही बच्चियों को शासन द्वारा संचालित कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी दी गई । इस अवसर पर सी ० एम०एस० श्री के एन चौधरी , अस्पताल की मैट्रेन श्रीमती ममता सिंह , वन स्टॉप सेंटर मैनेजर प्रियंका प्रजापति , केस वर्कर आरुषि सिंह , चाइल्ड लाइन सुपरवाइजर प्रियंका यादव अस्पताल के स्टाफ व नर्स आदि उपस्थित रहे ।








