♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*भाजपा नेता आदित्‍य सिंह ने कैबिनेट मंत्री का किया स्‍वागत, बिजली और सीवर खुदाई की समस्‍या से कराया अवगत*

G R News

एडिटर इनचीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
गाजीपुर। भाजपा युवा नेता आदित्‍य सिंह और आनंद सिंह ने जल शक्ति मंत्री स्‍वतंत्रदेव सिंह का जनपद आगमन पर भव्‍य स्‍वागत किया। भाजपा नेता आदित्‍य सिंह ने बताया कि कैबिनेट मंत्री स्‍वतंत्रदेव सिंह से बिजली की समस्‍या और सीवर लाइन के अव्‍यवस्थित खोदाई से हो रही नगरवासियो की परेशानी पर विस्‍तृत रूप से चर्चा हुई। आदित्‍य सिंह ने बताया कि मंत्री जी को बिजली की समस्‍या से अवगत कराया गया कि भीषण गर्मी और कम वर्षा से किसानो की धान की रूपाई काफी प्रभावित हो रही है। गांव में आये दिन ट्रांसफार्मर जल रहें है और ट्रांसफार्मरो को बदलने में काफी समय लग रहा है जिससे किसानो की नर्सरी सुख रही है और धान की रूपाई भी नही हो पा रही है। नगर में अघोषित बिजली कटौती से आम नागरिक परेशान है। सीवर लाइन के लिए पूरे नगर में बेतरकीब ढ़ग से खुदाई हो रही है जिससे नागरिको को काफी परेशानी हो रही है। सीवर की खुदाई से नालियां जाम हो गयी है और नगर में हर जगह जल-जमाव हो रहा है जिससे आम नागरिक परेशान है। उन्‍होने बताया कि मंत्री जी ने दोनो समस्‍याओ को तत्‍काल निसतारित कराने के लिए आदेश दिया है।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]