
दिलदारनगर में समाजवादी पार्टी द्वारा निकाली गई पदयात्रा । गरीब,किसान व नौजवान की सच्ची हितैषी है सपा : बल्ली यादव

G R News network editor in chief ved Prakash shrivtastav
गाजीपुर (ब्यूरो) : ‘समाजवादी पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे जन पंचायत कार्यक्रम के अंतर्गत दिलदारनगर गांव में सपा एवं पीडीए के विषय में सह चर्चा ग्राम प्रधान सतेंद्र यादव के आवास पर हुई।इसके बाद पदयात्रा का आयोजन वरिष्ट सपा नेता बलिराम यादव बल्ली के नेतृत्व में निकला।कहां की बाबा साहब ने दलितों पिछड़ों व अल्पसंख्यकों की आवाज थे।सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पीडीए को मजबूत बनाने के लिए हम सभी सड़को पर उतर गए है।सपा ही गरीब,नौजवान, किसान की सच्ची हितैषी है।भाजपा सरकार में केवल इनका शोषण हो रहा है।लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ विकास यादव ने कहा ने कहा कि बाबा साहब हम दलितों पिछड़ों अल्पसंख्यकों के लिए भगवान के ही रूप में है जिन्होंने हजारों साल की दास्ता से हम सबको मुक्ति दिलाई।पूर्व विस अध्यक्ष जमानियां रणजीत यादव ने कहा कि सपा गरीबो की आवाज है।राष्ट्रीय अध्यक्ष के पीडीए को मजबूत बनाना ही हम सबका लक्ष्य है।इस कार्यक्रम में शिवमंगल, प्रेम,बलिराम सिंह यादव, राहुल यादव रंजीत राम ,जान अंसारी, रामचरित, झुमम्क ,संजीत कुमार,आदि लोग रहे।अध्यक्षता बेचनपाल ने किया व संचालन कदीर अंसारी ने किया।







