
थाना कोतवाली पुलिस टीम ने शकील कुरैशी उर्फ मुन्ना गैंग के सदस्य बेलाल कुरैशी उर्फ बेलाल अहमद द्वारा अर्जित 18 लाख 71 हजार, 500की अचल संपत्ति कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की*

*GR News network editor in chief Ved Prakash Srivastava
गाज़ीपुर शासन द्वारा चिन्हित अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 13.12.2024 को प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर द्वारा प्रेषित आख्या पर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा की गई संस्तुति के आधार पर श्रीमान् जिलाधिकारी महोदया गाजीपुर द्वारा पारित कुर्की आदेश अंतर्गत धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत गैंग सदस्य बेलाल कुरैशी उर्फ बेलाल अहमद नि0 जेरीकला सट्टी मस्जिद थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर द्वारा अर्जित अचल सम्पत्ति जिसकी अनुमानित बाजारु कीमत 18 लाख 71 हजार, 500 रूपये है, जिसे आज दिनांक 15/04/2025 को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी।
उल्लेखनीय है कि शकील कुरैशी उर्फ मुन्ना पुत्र अब्दुल जलील कुरैशी निवासी सरायगली जेरकिला थाना कोतवाली, गाजीपुर द्वारा संचालित गैंग के सदस्य अभियुक्त बेलाल कुरैशी उर्फ बेलाल अहमद उपरोक्त द्वारा लोक व्यवस्था को अस्त-व्यस्त करने, अपने तथा गैंग के अन्य सदस्यों के लिए आर्थिक,भौतिक व दुनियाबी लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से आपराधिक कार्य तथा समाज विरोधी क्रियाकलापों से अर्जित अचल संपत्ति जो कि बेलाल कुरैशी उर्फ बेलाल अहमद के नाम से क्रय किया गया है, को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गई ।







