♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मुख्तार अंसारी की मौत के मामले में न्यायिक जांच के आदेश*

G R News ब्यूरो चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव

गाजीपुर 29 मार्च।उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्तार अंसारी की हत्या के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि तीन सदस्यीय समिति मौत की जांच करेगी। मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने दावा किया है कि उनके पिता को जेल में स्लो प्वाइजन दिया गया। इसी तरह का दावा मुख्तार अंसारी के भाई और गाजीपुर के सांसद अफजल अंसारी ने भी किया है, लेकिन अधिकारियों ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
बता दें कि बीते दिनों मुख्तार अंसारी ने बाराबंकी कोर्ट में एक एप्लिकेशन भी दाखिल किया था। जिसमें उसने आरोप लगाया था कि उसे जेल में खाने में विषैला पदार्थ मिलाकर दिया जा रहा है। अंसारी ने दावा किया कि 19 मार्च को खाना खाने के बाद उनकी नसों और अंगों में दर्द होने लगा। गाज़ीपुर जिले के मोहम्मदाबाद में कालीबाग कब्रिस्तान में अंसारी को सुपुर्द-ए-खाक करने की भी तैयारी जारी है। जिले के एक अधिकारी ने कहा, अंसारी के शव को ले जाने वाला काफिला शुक्रवार की नमाज के बाद अपनी यात्रा शुरू करेगा। पूरे उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके आलावा बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने पर भी अंकुश लगा दिया गया है। बांदा, मऊ, गाजीपुर और वाराणसी जिले में बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है।
एक माह के अंदर जांच रिपोर्ट जमा करने को कहा
यूपी के बांदा मेडिकल कॉलेज में हार्ट अटैक से माफिया मुख्तार अंसारी की मौत हो गई है। मुख्तार की मौत पर परिवार से लेकर तमाम विपक्षी दल भी सवाल उठा रहे हैं, जिसके बाद इस मामले की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इस मामले में एक महीने के अंदर रिपोर्ट जमा करानी होगी। बांदा कोर्ट के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भगवान दास गुप्ता ने मुख्तार अंसारी की मौत की न्यायिक जांच के आदेश दिए है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]