♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

काशी फ़िल्म संस्था द्वारा बांग्लादेश में हिंदू दीपू चंद्र दास की हत्या के विरोध में श्रद्धांजलि सभा।*

GRNews Network editor in chief Ved prakash Srivastava
वाराणसी। बांग्लादेश में निर्दोष हिंदू नागरिक दीपू चंद्र दास की नृशंस हत्या के विरोध में सोमवार को काशी फ़िल्म संस्था की ओर से वाराणसी के लहुराबीर चौराहे पर एक श्रद्धांजलि एवं विरोध सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान मृतक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया तथा कैंडल जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर काशी फ़िल्म संस्था के अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव व एस के सिंह, अनूप गुप्ता, भरत गुप्ता, अनुज मौर्य, सोनू, तुषार, निकी, अमित राज, चिया द्विवेदी, काजल, प्रमोद तिवारी सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। अध्यक्ष श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति की हत्या मानवता पर हमला है। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा अत्यंत निंदनीय है। भारत सरकार और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस विषय पर गंभीर संज्ञान लेना चाहिए। सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने एक स्वर में इस जघन्य हत्या की कड़ी निंदा की और दोषियों को शीघ्र दंडित करने की मांग की। संस्था के पदाधिकारीयों ने स्पष्ट किया कि वह हमेशा अन्याय, अत्याचार और मानवाधिकार हनन के विरुद्ध आवाज उठाती रहेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]