
एसपी ने किया चार थानाध्यक्षों का तबादला, बिंद कुमार बने प्रभारी निरीक्षक थाना नगसर*

GRNewsBrodcost editor in chief ved Prakash shrivtastav
गाजीपुर। जिले की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस कप्तान डा. ईरज राजा की तबादला एक्सप्रेस शनिवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुजरी और चार थानों पर रुकी। वहां तैनात विभागीय निरीक्षक/उपनिरीक्षक को उनके वर्तमान तैनाती स्थल से उठाकर उनके नये कार्य क्षेत्रों तक पहुंचाने का काम किया।
बताते चलें कि जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से किए गये स्थानांतरण मे निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह को थानाध्यक्ष रामपुर मांझा से थाना साईबर सेल में स्थानांतरित किया गया है। वहीं चौकी प्रभारी बुजुर्गा थाना कोतवाली सदर उप निरीक्षक अभिराज सरोज को थानाध्यक्ष रामपुर मांझा, प्रभारी निरीक्षक थाना बिरनो बिंद कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना नगसर,चौकी प्रभारी बहादुरगंज थाना कासिमाबाद उप निरीक्षक बालेंद्र कुमार को थानाध्यक्ष बिरनो के पद पर नवीन तैनाती दी गयी है। कप्तान द्वारा तत्काल इसका अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु आदेशित किया गया है।







