
भाजपा कार्यकर्त्ता होना गर्व की बात – प्रमोद वर्मा

G R News editor in chief Ved Prakash Srivastava
जखनिया गाज़ीपुर आज भारतीय जनता पार्टी की 46वे स्थापना दिवस पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने अपने आवास पर पार्टी का झंडा लगाया, इसके साथ ही साथ अन्य कार्यकर्ताओं के आवासों पर भी पार्टी का झंडा स्थापना दिवस पर लगाया गया। इस अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि यह अजब संजोग है की मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के आदर्श सिद्धांतों पर भाजपा काम करती है, रामनवमी के पावन पर्व पर आज पार्टी का स्थापना दिवस है। पूरी पार्टी प्रभु श्री राम के त्याग समर्पण और बलिदान के आदर्श का पालन करते हुए भाजपा के पूर्व ऋषि महर्षि भाजपाजनों ने भी देश में राम राज्य लाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी, जिसका परिणाम है कि आज भारतीय जनता पार्टी कर्म निष्ठा देशहित, राष्ट्रहित भावना के साथ काम करने के कारण देश ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित हुई। यह भाजपा के हर कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है। वर्मा ने इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सहित सभी क्षेत्रवासियों को पार्टी स्थापना दिवस व रामनवमी की बधाई दिया और देश के प्रगति के लिए कार्य करने का आह्वान किया।








