
शराब तस्करों द्वारा आर पी एफ के दो सिपाहियों की हत्या के 6 अभियुक्तों को गहमर पुलिस ने मा0 न्यायालय से लिया रिमाण्ड पर**

G R News network editor in chief ved Prakash shrivtastav *
सेवराई गाजीपुर अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक गहमर रामसजन नागर द्वारा मु0अ0सं0 144/2024 धारा 103(1),3(5) बीएनएस से सम्बंधित अभियुक्तगण के विरुद्ध मु0अ0सं0 221/2024 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 का अभियोग पंजीकृत कराकर अभियुक्तगण के विरुद्ध माननीय न्यायालय न्यायिक अभिरक्षा प्राप्त किया गया।
दिनांक 19/20.08.2024 की रात्रि में शराब तस्करी व चेनपुलिंग का विरोध करने पर शराब तस्करों द्वारा आरपीएफ के दो जवानों की हत्या कर जनपद गाजीपुर के थाना गहमर क्षेत्र में ग्राम देवकली व ग्राम करहिया के पास हत्या कर ट्रेन से फेक दिया गया था जिसके सम्बंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 144/2024 धारा 103(1),3(5) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही साक्ष्य संकलन एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य से अभियुक्तगण का नाम प्रकाश में आया जिनके विरुद्ध विवेचनात्मक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष आरोप पत्र दाखिल किया गया । वर्तमान समय मे मुकदमा उपरोक्त न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार गाजीपुर में निरुद्ध हैं । अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय से निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना गहमर द्वारा मु0अ0सं0 221/2024 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 का मुकदमा पंजीकृत कराया गया । आज दिनांक 10.12.2024 मा0 न्यायालय से अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध 60 दिवस रिमाण्ड प्राप्त किया गया ।
*अभियुक्तगण का विवरण व आपराधिक इतिहास*
*1.गैंग लीडरः पंकज कुमार पुत्र सालिक राम निवासी नैऊरा कालोनी मकान नं. 87/8बी रोड नं. 19 थाना खागुल जिला पटना बिहार उम्र करीब- 25 वर्ष*
*2.प्रेमचन्द्र वर्मा पुत्र वीरेन्द्र वर्मा निवासी भगवतीपुर थाना बीहटा जनपद पटना बिहार उम्र करीब- 25 वर्ष*
*3.विनय कुमार पुत्र स्व0 राजू प्रसाद निवासी जानीपुर थाना जानीपुर जनपद पटना बिहार उम्र करीब 45 वर्ष*
*4वीरेंद्र पासी पुत्र महेंद्र चौधरी निवासी उसरी बाजार थाना शाहपुर दानापुर जिला पटना बिहार उम्र करीब 36 वर्ष*
*5.रवि कुमार पुत्र धर्मेन्द्र कुमार प्रसाद मकान नं. 34 वार्ड सं. 19 नीमताला रोड़ छोटी खगौली थाना खगौल जिला पटना बिहार उम्र करीब 27 वर्ष*
*6.रवि कुमार उर्फ राकेश उर्फ विकास पुत्र विन्देश्वरी निवासी ढ़ढिया थाना कोइलवर जनपद भोजपुर (आरा) बिहार उम्र करीब 31 वर्ष*
*7.विक्की कुमार पुत्र ओमप्रकाश सिंह निवासी घोड़ाटाप रामूबिघा थाना बिहटा जनपद पटना बिहार उम्र करीब 22 वर्ष*







