
आभा हॉस्पिटल में मनायी गयी चित्रगुप्त जयंती, निकाली गयी शोभायात्रा |*|

संतोष कुमार सिँह रिपोर्टर G R news network वाराणसी
वाराणसी:- अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से निकाली गई भव्य शोभायात्रा इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने रैली में शिरकत की और जयकारा करते हुए यात्रा निकाली गई | इसी बीच भरथरा लोहता रोड स्थित आभा मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में न्याय के देवता लेखा-जोखा रखने वाले लिखने धारी प्रभु भगवान श्री चित्रगुप्त पूजन का आयोजन किया गया |
हॉस्पिटल की प्रबंधक ऐश्वर्या श्रीवास्तव ने भगवान श्री चित्रगुप्त का विशेष पूजा किया | इस मौके पर प्रभु श्रीवास्तव,मनीष श्रीवास्तव,रेनू,आदर्श सहित इत्यादि लोग मौजूद रहे ||








