♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

साइबर क्राइम थाना गाजीपुर ने आईटी से सम्बंधित पीड़ित रमेश यादव का फ्रॉड का 08 लाख रूपया वापस कराया*

*GRNews Network editor in chief ved Parkash Srivastava
*गाज़ीपुर दिनांक 04.02.2025 को पीडित रमेश यादव पुत्र स्व0 राजेदव यादव नि0 ग्राम रामपुर पतारी थाना दुल्लहपुर के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर धोखाधड़ी कर 16 लाख 5 हजार रू0 का फ्रॉड़ किया गया । जिसके सम्बंध में पीडित की तहरीर के आधार पर साइबर क्राइम थाना गाजीपुर पर मु0अ0सं0 05/2025 धारा – 419 ,420 , 406,506 भादवि व 66 डी आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया था ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में पैसा रिफन्ड का अभियान चलाया जा रहा है, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर (नोडल साइबर) तथा पुलिस उपाधीक्षक नगर महोदय के कुशल निर्देशन में साइबर क्राइम थाना के अधिकारी व कर्मचारीगण द्वारा मुकदमा उपरोक्त की विवेचना के क्रम में तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए आवेदक का 08 लाख रूपया आवेदक के खाता में वापस कराया गया ।

*साइबर अपराध से बचावः—*
1.किसी भी अन्जान व्यक्ति द्वारा वाट्सअप तथा अन्य माध्यम से भेजे गये लिंक पर क्लिक न करें।
2.कोई भी पुलिस अधिकारी आपको फोन कॉल पर गिरफ्तार नही करता है ।
3.किसी भी व्यक्ति को अपना ओटीपी तथा बैंक से सम्बंधित अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें।
4.त्यैहार का सीजन चल रहा है, लोक लुभावने आफर के लालच में न पड़े तथा ट्रस्टेड प्लेटफार्म से ही खरीदारी करें.
5.टेलीग्राम, वाट्सअप तथा अन्य माध्यम से प्राप्त लिंक तथा किसी भी प्रकार से आनलाईन गेमिंग ना खेलें आपका खाता विभिन्न प्रदेशो से फ्रीज हो सकता है तथा आपके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही भी हो सकता है, ऑनलाईन पैसो का गेम खेलना वैध नही है।
6. यदि आपके साथ किसी भी प्रकार का साइबर धोखाधड़ी होता है तो 24 घन्टे के अन्दर 1930 पर काल करें, तथा www.cybercrime.gov.in पर आनलाईन कम्पलेन करें।
*जागरूक रहें, सुरक्षित रहें ।*

*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]