
*बिजली गिरने से एक परिवार* तीन पति-पत्नी, व 7* *माह का मृतक मासूम* *जमानिया गंगा घाट हुवे पांच* *तत्व में विलीन*

**GRNews Broadcast editor in chief ved Prakash shrivtastav
दिलदारनगर गाज़ीपुर दिलदार नगर थाना अन्तर्गत कर्मा गांव में बिजली गिरने से पति पत्नी सहित एक मासूम की मौत हो गई थी आज उन्हें जमानिया गंगा तट पर परिजनों सहित सैकड़ो ग्रामीणों के बीच पंचायत तत्व में विलय किया गया। घटना के संदर्भ में बताते चलें कि गुरुवार को बिजली गिरने के बाद घायला वस्था में स्थानीय लोगों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी मौत हो गई।
गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।थी
मृतकों में रवि शंकर कुशवाह (30), उनकी पत्नी सरोज (25) और 7 माह का बेटा अंकुश शामिल हैं। तीनों मोटरसाइकिल से अपनी ससुराल सरहुला गांव से वापस लौट रहे थे। वे साली के जन्मदिन समारोह में शामिल होने गए थे।
कर्मा गांव के मोड़ के पास अचानक तेज बारिश और गरजते बादलों के बीच आकाशीय बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोग तुरंत उन्हें दिलदारनगर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह घटना परिवार के लिए दोहरा झटका है। कोरोना काल में रवि शंकर के पिता महेंद्र कुशवाह की भी मृत्यु हो गई थी। रवि शंकर दिल्ली में कोचिंग चलाते थे, जबकि उनके बड़े भाई संतोष एक फैक्ट्री में काम करते हैं पोस्टमार्टम के बाद तीनों की आज अंत्येष्टि की गई










