♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मुहम्मदाबाद में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 गिरफ्तार, नकदी और सामान बरामद*

*वसीम रज़ा जिला ब्यूरो चीफGRNewsNetworkGhazipur ** गाजीपुर जनपद की मुहम्मदाबाद पुलिस टीम ने लम्बे समय से चल रहे जुआ और सट्टा खेलने वाले रैकेट का पर्दाफाश किया है। बताते चलें कि मुहम्मदाबाद थाना पुलिस ने कस्बे के जफरपुरा मोहल्ले में अवैध रूप से संचालित जुआ अड्डे पर छापा मारकर 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्यवाही से जुआरियों में हड़कंप मच गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक नवनिर्मित मकान में अवैध जुआ खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और छापेमारी की, जहां कई लोग जुआ खेलते हुए पकड़े गए।
पुलिस ने मौके से 30,460 रुपये नगद, लकी ड्रॉ टिकट, मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, कलम और दफ्ती बरामद किए। गिरफ्तार किए गए लोगों में जफरपुरा, दिलदारनगर, शाहनिंदा, भट्टी मोहल्ला, यूसुफपुर, अदिलाबाद और अग्रवाल टोली सहित विभिन्न स्थानों के निवासी शामिल हैं।
आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 78/2025 धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर और उ0नि0 लाल बहादुर सिंह समेत पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा जिससे अपराधियों पर लगाम कसी जा सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]