♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*सड़क सुरक्षा से जुड़े सामान्य नियमों पर जन जागरूकता रैली एवं व्याख्यान:*

GR News network editor in chief ved Prakash shrivtastav
गाज़ीपुर दिनांक 05-03-2025 को स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के प्राचार्य प्रोफ. डॉ राघवेंद्र कुमार पाण्डेय के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना की सभी इकाइयों द्वारा सप्त दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस पर प्रथम सत्र में कार्यक्रम अधिकारी श्री धर्मेन्द्र ने स्वयं सेवकों एवं स्वयं सेविकाओं को सड़क सुरक्षा के नियमो की शपथ दिलायी, तत्पश्चात सड़क सुरक्षा से जुड़े सामान्य नियमों पर जन जागरूकता रैली निकाली गयी l यह रैली स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर से प्रारम्भ होकर प्रसादपुर एवं गंगा विशुनपुर ग्राम से होते हुए विभिन्न नारों के साथ महाविद्यालय के परिसर में समाप्त हुआl इसके उपरांत द्वितीय सत्र में सड़क सुरक्षा से जुड़े सामान्य नियमों पर भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर महाविद्यालय के असिस्टैंट प्रोफ. श्री प्रदीप रंजन ने सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों पर अपने विचार प्रस्तुत कियेl उन्होनें बताया कि किस तरह हमारे देश में हर एक मिनट में एक सड़क हादसा होता है और हर चार मिनट में एक व्यक्ति की मौत सड़क हादसे में हो जाती है और उसमें ज्यादतर लोग नवयुवक ही होते हैं। पिछले दो महिने में सिर्फ गाजीपुर जिले में 30 लोग सड़क हादसे में अपनी जान गवां बैठे हैं। यातायात नियमों का सही से पालन कर हादसों से बचा जा सकता हैl
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डा॰ त्रिनाथ मिश्र, श्री धर्मेन्द्र, डा॰ अतुल कुमार सिंह और डा॰ अशोक कुमार और सहायक कर्मचारी श्री सुनील कुशवाहा और श्री नीरज सिंह उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]