
दिलदारनगर थाना क्षेत्र के दो मंदिरों में चोरों ने काली माता मंदिर से सोने की दो आंखें , कटार देवी मंदिर से दान पेटी और घंटा चुराया।*

*GR News network editor in chief ved Prakash shrivtastav
जमानिया तहसील के दिलदारनगर थाना क्षेत्र में चोरों ने दो मंदिरों को निशाना बनाया। पचोखर गांव स्थित काली माता मंदिर में गुरुवार रात को चोरी हुई। चोरों ने मूर्ति से सोने की दो आंखें, पीतल का घंटा चुरा लिया। साथ ही दान पेटी का ताला तोड़कर पैसे भी ले गए।
ग्रामीण धनंजय राय ने बताया कि गुरुवार रात आरती के बाद मंदिर बंद किया गया था। सुबह जब मंदिर पहुंचे तो दरवाजा खुला मिला। एक साल पहले भी इसी मंदिर में चोरी हुई थी। इसी रात फूली ग्राम सभा शेरपुर स्थित कटार देवी मंदिर में भी चोरी हुई। चोरों ने दानपेटी तोड़कर पैसे चुराए। मूर्ति पर लगे पीतल को काटने भी प्रयास किया। सुबह पुजारी लोटन राम जब पूजा के लिए पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा मिला। पूर्व प्रधान विजय यादव ने ग्रामीणों के साथ थाने में मुकदमा दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि यह मंदिर में चौरी की तीसरी घटना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।








