नेहरू और पटेल ने रखी थी आधुनिक भारत की बुनियाद* डॉ जनक कुशवाहा

G R News
मोहम्मदाबाद: मोहम्मदाबाद विधानसभा के परसा ग्राम पंचायत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महान स्वतंत्रता सेनानी पूर्व उप प्रधानमंत्री भारत रत्न लौह पुरुष स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की पुण्यतिथि डॉ जाफ़र अली के आवास पर मनाई गई कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया तत्पश्चात *नेहरू एवं गांधी के आधुनिक भारत में योगदान पर* गोष्ठी की गई
गोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने नेहरू और सरदार वल्लभ भाई के योगदान को याद करते हुए कहा कि जब देश आजाद हुआ था तो भारत में एक सुई भी नहीं बनती थी यह नेहरू की नेतृत्व क्षमता और पटेल की दृण इच्छा शक्ति से ही संभव हो पाया जो आज भारत विकास के पथ पर अग्रसर है
गोष्टी को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और मोहम्मदाबाद विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर जनक कुशवाहा ने कहा की नेहरू और पटेल ने आधुनिक भारत की बुनियाद रखी पंडित जवाहरलाल नेहरू की कूटनीति राजनीतिक नेतृत्व क्षमता और पटेल के प्रशासनिक दक्षता के बल पर भारत के विकास की जो नीव रखी गई आज उसी की देन है कि भारत विकास के पथ पर अग्रसर है नेहरू और पटेल के विचारधारा भारतीय जनता पार्टी के लिए अभिशाप बना हुआ है यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बार-बार नेहरू और पटेल के विचारधारा पर हमला करते हुए उन पर अपमानजनक टिप्पणी करने की कोशिश करते हैं परंतु उन्हें इतिहास पढ़ने की आवश्यकता है नेहरू जी की दूरदर्शिता की देन है कि आज जम्मू कश्मीर भारत का हिस्सा है सरदार पटेल पर बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी सरदार पटेल के नाम से अहमदाबाद में बनी स्टेडियम का नाम बदलकर उनका अपमान किया है नेहरू और पटेल की नेतृव क्षमता अद्भुत थी उनकी तुलना तत्कालीन या वर्तमान में किसी नेता से करना दूषित मानसिकता का परिचायक है
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से गयासुद्दीन अंसारी रमेश कुमार मनोज पांडे दुर्गेश तिवारी विश्व विजय गुप्ता इरफान खान अब्दुल हमीद शाह गाजी जलालुद्दीन शाह मनोहर यादव जूना शर्मा रामनारायण कुशवाहा सहित तमाम लोगों उपस्थित रहे








