♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

“मन्नू सिंह के भतीजे का नेशनल वॉलीबॉल गेम में हुआ चयन, जनपद में खुशी की लहर”

“गाजीपुर। मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनो में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता, हौंसलों से ही उड़ान होती है। अपने हिम्मत व हौसले के बल पर ग्राम सेवराई के लाल ने अण्डर-17 के नेशनल वॉलीबॉल गेम में अपना जगह बना कर जनपद का नाम रोशन कर दिया। अपने लाल के चयन से ग्रामवासी ही नहीं पूरे जनपद में हर्ष व्याप्त है।

सेवराई तहसील के ग्राम सेवराई निवासी व जमानियाँ विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह के भतीजे निखिल सिंह पुत्र कमलेश सिंह ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए अण्डर 17 के नेशनल वॉलीबॉल गेम में जगह बनाया। जम्मू कश्मीर प्रान्त में 31 अक्टूबर से 4 नवम्बर के तक नेशनल गेम होगा। 27 अक्टूबर को निखिल जम्मू कश्मीर के लिए रवाना होगे।
निखिल का बचपन से ही वॉलीबॉल खेल की तरफ रुझान था। उनके इस तन्मयता को देखते हुए परिजनों ने उत्साहित करते हुए पूरे मनोयोग से खेलने की प्रेरणा दी। परिजनों का सहयोग मिलते ही निखिल के हौसले बुलन्द हो गये और जनपद में चयन हुआ। अपनी प्रतिभा के बल पर वाराणसी मण्डल में अपना जगह बना लिया। इसके बाद निखिल ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा और वह उत्तरोत्तर आगे बढ़ता रहा। वाराणसी मण्डल के बाद लखनऊ में अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए गोरखपुर मण्डल के देवरिया स्पोर्ट्स कालेज में अपना जगह बना लिया। जहाँ खिलाडियों के सुविधा व भोजन का प्रबन्ध सरकार स्वयं करती है। कालेज में कड़ी मेहनत के बल पर डेढ़ साल बाद नेशनल वॉलीबॉल गेम के लिए चयनित होकर परिजनों सहित जनपदवासियों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दिया। नेशनल वॉलीबॉल गेम में बेहतर प्रदर्शन के बाद देश व विदेश में भी खेलने का मौका निखिल को मिलेगा। नेशनल वॉलीबॉल गेम में चयन की सूचना मिलते ही स्वजनों के बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया तथा सभी ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूर्व मंत्री व जमानियाँ विधायक ओमप्रकाश सिंह ने अपने माटी के लाल की मंगल भविष्य की कामना की

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]