♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिलाधिकारी ने सम्मानित कर दिया प्रमाण पत्र

Report- Vedprakash Srivastava: गाजीपुर। राष्ट्रीय साक्षरता मिशन आईटी एजुकेशन द्वारा पीर नगर स्थित कौशल प्रशिक्षण केंद्र पर प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं जिला कार्यक्रम प्रबन्धन इकाई के जिला समन्वयक मुकेश कुमार थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ गुरुवार को मुख्य अतिथि जिलाधिकारी द्वारा माँ सरस्वती को पुष्प अर्पण कर दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में मुख्य अतिथि व जिला कार्यक्रम प्रबन्धन इकाई के जिला समन्वयक मुकेश कुमार द्वारा समस्त केंद्र के काउंटर का सूक्ष्म निरिक्षण किया गया एवं संचालित कोर्स के विषय व प्रशिक्षण से सम्बन्धित सभी जानकारी प्राप्त की गई। द्वीतीय चरण में कार्यक्रम के अंतर्गत ब्यूटी तथा वेलनेस सेक्टर के अंतर्गत प्रशिक्षणरत अभ्यर्थियों द्वारा सम्बन्धित विषय के लाइव कार्य का निरिक्षण व अवलोकन कर योजना से होने वाले लाभ के बारे बात-चीत की गई, तदोपरांत तीसरे चरण में अपरेल व हेंडीक्राफ्ट सेक्टर में प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों से बातचीत की। इस अवसर पर राष्ट्रीय साक्षरता मिशन आईटी एजुकेशन के वाईस चेयरपर्सन ने अपने वक्तव्य में कहा कि मिशन निदेशक अंदर वामसी के कुशल कार्यप्रणाली में उच्चतम स्तर का रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर युवा वर्ग आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतिम चरण में समस्त प्रशिक्षण केंद्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित पहले तीन प्रशिक्षण केन्द्रों में से नंदगंज प्रशिक्षण केंद्र को प्रथम स्थान, पीर नगर प्रशिक्षण केंद्र को द्वीतीय स्थान तथा सुहवल प्रशिक्षण केंद्र को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रशिक्षण केंद्र को पुरस्कृत करने के उपरांत मुख्य अतिथि ने प्रत्येक केंद्र में सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन-तीन अभ्यर्थियों को  पुरस्कार दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]