
नाजिर हुसैन राईनी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के सचिव मनोनीत

गाजीपुर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम ने कांग्रेस के युवा नेता नाजिर हुसैन राईनी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग का सचिव मनोनीत किया है गत 12 अगस्त को इस आशय का मनोनयन पत्र उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य शाहनवाज खान ने नाजिर हुसैन राईनी को प्राप्त कराया मानोनयन पत्र में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम श्री राईनी से यह अपेक्षा की है कि अधिक से अधिक अल्पसंख्यक लोगों को जोड़कर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के हाथों को मजबूत करेंगे श्री राईनीके मनोनयन पर गाजीपुर सहित पूर्वांचल के कांग्रेश जनों ने बधाई दी है कांग्रेस जनों का मानना है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेश अल्पसंख्यक विभाग और मजबूत होगी









