
जनपदीय साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम ने साइबर अपराध में संलिप्त 03 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से मोबाइल फोन, दो लाख पन्द्रह हजार सात सौ रुपये व सिम कार्ड बरामद***

GR News Brodecost editor in chief ved Prakash shrivtastav
गाजीपुर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक *12.01.2025* को साइबर क्राइम पुलिस थाना गाजीपुर पुलिस टीम ने 3अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*अपराध का तरीकाः-*
अभियुक्तगण द्वारा वादी को विभिन्न प्रकार के फर्जी मोबाइल नम्बरों से फोन करके टावर लगवाने के नाम पर वादी से कुल लगभग 22880000(बाईस लाख अठ्ठासी हजार रुपये) का फ्राड करके बिभिन्न खातो में ट्रांसफर कराकर के वादी को साइबर ठगी का शिकार बनाया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1-* पवन श्रीवास्तव पुत्र स्व. सुरेन्द्र श्रीवास्तव निवासी ग्राम- तेन्दुबारी थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया उत्तर प्रदेश
*2* -सोनू श्रीवास्तव पुत्र अशोक लाल श्रीवास्तव निवासी ग्राम बेलवार थाना खोराबार जनपद गोरखपुर उत्तर प्रदेश ।
*3* -इरशाद अंसारी पुत्र निजामुद्दीन अंसारी निवासी ग्राम डुमरी थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया उत्तर प्रदेश ।
*बरामदगी का विवरण –*
*1* -अभियुक्त पवन श्रीवास्तव- एक अदद मोटो 5G मॉडल-34 मोबाइल, एक अदद अतिरिक्त सिम कार्ड, कुल 105000 (एक लाख पांच हजार रूपये नगद)
*2.* अभियुक्त सोनू श्रीवास्तव- एक अदद iphone-15 मोबाइल, एक अदद अतिरिक्त सिम कार्ड, दो अदद मिनी सीडी यूरोविजन मॉडल, कुल 110000 (एक लाख दस हजार रूपये नगद)
*3* .अभियुक्त इरशाद अंसारी- एक अदद VIVO-V-40 मोबाइल तथा 700 रूपये नगद
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
*1-* प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा मय टीम थाना साइबर क्राइम जनपद गाजीपुर ।
*पुलिस मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*








