♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मनरेगा बचाओ संग्राम और एमएलसी चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर*

GRNews Network & Brodcast center editor in chief Ved prakash Srivastava

गाज़ीपुर। कांग्रेस जिला कार्यालय राजदेपुर में हुई रणनीतिक बैठक, सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार
गाजीपुर जिला कांग्रेस कार्यालय रजदेपुर पर कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील राम ने की, जबकि संचालन एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने किया।
बैठक में ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ को जन आंदोलन का रूप देने तथा एमएलसी चुनाव में भाजपा सरकार की विफल नीतियों को जनता के बीच उजागर करने की विस्तृत रणनीति तय की गई।
प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी फसाहत हुसैन बाबू ने कहा कि मनरेगा मजदूरों के हक की लड़ाई अब निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को पूरी तरह कमजोर कर दिया है। मजदूरों को न समय पर काम मिल रहा है और न ही मजदूरी। कांग्रेस ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के माध्यम से हर हाथ को काम और सम्मानजनक मजदूरी दिलाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।
शिक्षक एमएलसी कोऑर्डिनेटर संजय प्रियदर्शी एवं स्नातक एमएलसी के भावी प्रत्याशी एवं कोऑर्डिनेटर अरविंद सिंह पटेल ने कहा कि आज का शिक्षित युवा बेरोजगारी, पेपर लीक और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में बदलाव की लहर स्पष्ट दिखाई दे रही है। कांग्रेस युवाओं की आवाज को विधान परिषद तक पहुंचाकर उनके रोजगार और अधिकारों की निर्णायक लड़ाई लड़ेगी।
पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह एवं पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे जी ने कहा कि शिक्षक समाज का निर्माता है, लेकिन भाजपा सरकार ने उसे उपेक्षित कर दिया है। पुरानी पेंशन, सम्मान और सुरक्षा शिक्षकों की मूलभूत मांगें हैं। कांग्रेस शिक्षकों के स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से संघर्ष करेगी।
पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय एवं मनरेगा कोऑर्डिनेटर आनंद राय ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभी से घर-घर जाकर मतदाताओं को भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि मनरेगा, बेरोजगारी, महंगाई और शिक्षा जैसे मुद्दों पर कांग्रेस ही जनता की सच्ची आवाज है और एमएलसी चुनाव में कांग्रेस ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील राम जिला अध्यक्ष ने किया संचालन एआईसीसी सदस्य रविकांत राय जी ने किया शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा जी ने सबके प्रति आभार प्रकट किया ।
बैठक में जनपद के सभी सम्मानित कोऑर्डिनेटर, वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर मनरेगा बचाओ संग्राम और एमएलसी चुनाव में कांग्रेस को मजबूती देने का संकल्प लिया।
बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय वरिष्ठ कांग्रेस नेता बटुक नारायण मिश्र अजय कुमार श्रीवास्तव ज्ञान प्रकाश सिंह राघवेंद्र कुमार चंद्रिका सिंह सैयद ईबरतुल्लाह लाल मोहम्मद मंसूर जैदी हरिओम यादव राम नगीना पांडे विद्याधर पांडे सतीश उपाध्याय सतिराम सिंह मोहन राम राज कपूर किरण गौतम अवधेश भारती डॉ सुमेर कुशवाहा मोहम्मद अयूब राजेश उपाध्याय अजय कुमार दुबे जितेंद्र कुमार बिंद कुंदन खरवार अरविंद कुमार मौर्य कमलेश्वर शर्मा नसीम अख्तर पारसनाथ उपाध्याय साजिद खान शंभू सिंह कुशवाहा कृष्णानंद तिवारी रूद्रप्रकाश सद्दाम अंसारी पप्पू निषाद बृजेश कुमार गौतम ओमप्रकाश पासवान राघवेंद्र चतुर्वेदी श्रीमती सुमन चौबे जेपी पांडे सदानंद गुप्ता लखन श्रीवास्तव इंद्रमल यादव संजय गुप्ता देवेंद्र कुमार सिंह आशुतोष सिंह हीरालाल प्रजापति गुलवास यादव सुग्रीव राम आदि लोग उपस्थित रहे।

भवदीय
अजय कुमार श्रीवास्तव पीसीसी सदस्य, प्रवक्ता- जिला कांग्रेस कमेटी गाज़ीपुर

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]